Filmipop

रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक, साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

Written by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 1 Jan 2023, 5:40 pm
बॉलीवुड स्टार्स की हर छोटी बात सुर्खियों में आ जाती है। जब से सोशल मीडिया का युग आया है तो बात का बतगंढ़ बनना आम हो गया है। ऐसे में साल 2022 में ऐसे कई विवाद हुए जो लगातार छाए रहे। रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से लेकर बॉयकॉट ट्रेंड तक, साल 2022 में कई उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं 2022 के इंडियन सेलेब के वो बड़े विवादों, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया।

1. रणवीर सिंह फोटोशूट
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

एक मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवाया। उन्होंने अपने विचारों को भी इस इंटरव्यू में रखा। मगर सोशल मीडिया पर कपड़े उतारने पर विवाद हो गया। यूजर्स ने एक्टर पर सवाल खड़े किए। मामला तो कोर्ट तक पहुंच गया। एक्टर के खिलाफ एफआईआर तक करवाई गई और टीवी चैनल डिबीट का ये मुद्दा तक बन गया।

2. जैकलीन फर्नांडिस और महाठग सुकेश चंद्रशेखर
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

यह अक्टूबर 2021 की बात है जब प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडीज को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया। 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जैकलीन पर कई गंभीर आरोप लगे। जैकलीन की सुकेश के साथ कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुई। ईडी ने दावा किया कि एक्ट्रेस ठग के बारे में सब कुछ जानती थीं और इसके बावजूद उन्होंने महंगे गिफ्ट लिए।

3. धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता टूटा
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

सुपरस्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का रिश्ता टूटना भी साल 2022 की बड़ी खबर थी। धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। दोनों की शादी 18 साल बाद टूट गई।

4. नयनतारा और विग्नेश की शादी और बच्चे
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून, 2022 को धूमधाम से शादी रचाई। मगर शादी के चार महीने बाद दोनों से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया। चार महीने बाद कपल ने सरोगेसी से अपने जुड़वां बच्चों (उयिर और उलागम) के जन्म का ऐलान किया। मगर ये मामला कोर्ट पहुंच गया। दरअसल जनवरी 2022 से भारत में कमिर्शियल सरोगेसी से बच्चे करना कानूनी अपराध बन चुका है। मगर जांच में पता चला था कि दोनों ने ये फैसला पहले ही ले लिया था और उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है।

5. देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

साथ निभाना साथिया फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर चौंका दिया था। 14 दिसंबर, 2022 को एक प्राइवेट फंक्शन में देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर और प्रेमी शाहनवाज शेख से शादी कर ली। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मुस्किल लड़के से शादी करने को लेकर ट्रोल किया।

6. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के तलाक की अफवाह
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14-15 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। मगर साल 2022 में दोनों के तलाक की खबरों ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। अफवाहें आई कि ये कपल डिवोर्स ले रहा है। मगर दोनों ने ही इस खबरों का खंडन किया था।

7. बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

रियलिटी शो बिग बॉस 16 में डायरेक्टर साजिद खान की एंट्री से भारी विवादों देखने को मिला। साजिद खान पर 2018 में #MeToo आंदोलन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। साजिद की एंट्री पर अली फजल, सोना महापात्रा और मंदना करीमी जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों गुस्सा जाहिर किया था।

8. अजय देवगन और किच्चा सुदीप का विवाद, हिंदी को लेकर दोनों आए आमने सामने
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

सुपरस्टार अजय देवगन और साउथ स्टार सुदीप किच्चा के बीच तब गरमागरम बहस हुई जब हिंदी भाषा पर एक टिप्पणी ने जोर पकड़ा। कीच्चा सुदीप ने साउथ की फिल्मों के जबरदस्त प्रदर्शन पर एक कमेंट किया। उन्होंने कहा था कि 'हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है।' इस बयान पर अजय ने रिएक्ट किया था और दोनों एक दूसरे के आमने सामने आ गए थे।

9. बायकॉट का ट्रेंड
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

साल 2022 में एक शब्द काफी पॉपुलर हुआ बायकॉट। इस साल कई फिल्मों का बायकॉट हुआ। लाल सिंह चड्ढा से लेकर शमशेरा जैसी फिल्मों का बहिष्कार किया गया। बायकॉट ट्रेंड का असर कुछ फिल्मों की कमाई पर भी देखने को मिला।

10. ललित मोदी और सुष्मिता सेन अफेयर
रणवीर सिंह के फोटोशूट से सुष्मिता-ललित के अफेयर तक,  साल 2022 के वो बड़े विवाद जिसने हिला दी थी दुनिया

जुलाई 2022 में मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करने के बाद ललित मोदी ने एक बड़े विवाद को जन्म दिया। उनकी घोषणा के बाद, कई लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल भी किया और उन्हें 'गोल्ड डिगर' करार दिया।