Filmipop

आज इस बच्चे का दुनिया में बज रहा है डंका, पापा रहे बड़े स्टार तो दादा थे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, पहचाना?

Written by संगीता तोमर | Hindi Filmipop | Updated: 19 Mar 2023, 2:28 pm
क्या आप बता सकते हैं कि यह बच्चा कौन है? (फोटो: social media)
क्या आप बता सकते हैं कि यह बच्चा कौन है? (फोटो: social media)
इस तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा आज दुनिया में नाम कमा रहा है। आज इसकी गिनती तेलुगू सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। जहां भी यह जाता है, फैन्स का भारी हुजूम इसे घेर लेता है। क्या आप बता सकते हैं कि यह किस एक्टर के बचपन की तस्वीर है? इस बच्चे के बारे में हम आपको एक और बात बता देते हैं। और वो यह कि इसके पिता 60-70 के दशक के जाने-माने स्टार रहे हैं और एक नेता भी हैं। यही नहीं, इसके दादा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
अगर आप नहीं पहचान पाए हैं कि यह बच्चा कौन है, तो चलिए हम ही आपको बताते हैं। लेकिन इससे पहले एक और हिंट दे रहे हैं। और वो यह कि यह बच्चा कुचिपुड़ी डांस में ट्रेंड है और इसमें इसका कोई सानी नहीं। इसने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1991 में की थी।
आज इस बच्चे का दुनिया में बज रहा है डंका, पापा रहे बड़े स्टार तो दादा थे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, पहचाना?

फोटो: Pinterest


जूनियर एनटीआर के बचपन की तस्वीर

तो यह हैं एक्टर Jr NTR, जो तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। जूनियर एनटीआर का इस समय पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। आखिर उनकी फिल्म RRR के 'नाटू नाटू' को ऑस्कर जो मिला है। एसएस राजामौली की RRR का 'नाटू नाटू' गाना राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया था। दोनों ऑस्कर्स के लिए राजामौली संग अमेरिका भी गए थे। इस गाने में जूनियर एनटीआर और राम चरण के एनर्जेटिक डांस मूव्स की खूब तारीफ हुई।

पापा नंदमुरी हरेकृष्णा रहे स्टार, दादा मुख्यमंत्री
जूनियर एनटीआर का जन्म 1983 में एक्टर और नेता नंदमुरी हरिकृष्णा के घर जन्म हुआ था। उनके दादा एनटी रामा राव न सिर्फ एक एक्टर रहे, बल्कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे। जूनियर एनटीआर ने 1991 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से जूनियर एनटीआर छा गए थे। उस समय उनकी उम्र मात्र 7 साल थी।

आज इस बच्चे का दुनिया में बज रहा है डंका, पापा रहे बड़े स्टार तो दादा थे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, पहचाना?

फोटो: facebook/Jr.NTR Fan's Tirupati


स्टारडम की सीढ़ियां

इसके बाद एनटीआर ने कुछ साल का ब्रेक लिया और फिर 1997 में फिल्म 'रामायणम' में लीड रोल प्ले किया। अपने 32 साल लंबे करियर में जूनियर एनटीआर ने दर्जनों फिल्में कीं और ढेरों किरदार निभाए। उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी रहीं। पर जूनियर एनटीआर ने कभी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।


बिजनेसमैन और समाजसेवक भी

साल 2013 में जूनियर एनटीआर का स्टारडम और बढ़ गया। 'बादशाह', 'टेंपर', Nannaku Prematho और Aravinda Sametha जैसी फिल्मों में जूनियर एनटीआर को खूब सराहा गया। जूनियर एनटीआर एक एक्टर ही नहीं बल्कि बिजनेसमैन और समाजसेवक भी हैं। साल 2009 में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 20 लाख रुपये दान किए थे। फिल्म 'बादशाह' के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ में एक फैन की मौत हो गई थी। एक्टर ने उसके परिवार की 5 लाख रुपये देकर मदद की थी।