जब बॉलीवुड स्टार हॉलीवुड फिल्मों में नजर आते हैं तो भारतीय दर्शक बेहद खुश होकर उस फिल्म को देखते हैं। इसी तरह से कई विदेशी कलाकारों ने भी बॉलीवुड के लिए काम किया है। इन एक्टर्स को हम सभी ने ही पसंद किया है। यकीनन इन किरदारों के नाम तो नहीं, लेकिन इनके चेहरे आपको जरूर याद होंगे। तो जनाब, देर किस बात जान लो अपने विदेशी कलाकारों के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और ये देश दुनिया के अलग अलग सिनेमा से आते हैं।
क्लाइव नॉर्दन आयरलैंड से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने बॉलीवुड के लिए एक ही फिल्म की है। इसका नाम 'नमस्ते लंदन' था। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। क्लाइव ने फिल्म में कटरीना के प्रेमी की भूमिका निभाई थी। क्लाइव कई अंग्रेजी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
एलिस पैटन
ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिस पैटन लंदन से हैं। उन्होंने साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' में काम किया। इसमें उन्होंने एक फिल्ममेकर का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स ने भी सराहा।
मिश बॉयको
कंगना रनोट की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' में 'एलेक्जेंडर' का किरदार निभाने वाले मिश आपको याद ही होंगे। 'क्वीन' के बाद वह कई अंग्रेजी फिल्मों और टीवी सीरीज के एपिसोड्स में नजर आ चुके हैं।
सारा थॉमसन
'राजनीति' फिल्म में इन्होंने ही रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था। वह Angel, 7th Heaven जैसे शो में निभाए गए किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं। आखिरी बार साल 2011 में रिलीज फिल्म 12 Wishes of Christmas में नजर आई थीं। सारा अमेरिका से ताल्लुक रखती हैं।
पॉल ब्लैकथॉर्न
इन्होंने यादगार फिल्म 'लगान' में एंड्रयू रूसेल्स का रोल प्ले किया था। फिलहाल, वह The Arrow नाम की टीवी सीरीज में डिटेक्टिव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने The River टीवी सीरीज में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।
रशेल शैली
इन्होंने 'लगान' फिल्म में ब्रिटिश गर्ल का किरदार निभाया था। और हां, अपने देसी भुवन (आमिर खान) के प्यार में कैद भी हो गई थीं। फिलहाल, लंदन में अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गई हैं। वह आखिरी बार 2014 में टीवी सीरीज 'ग्रांटचेस्टर' में नजर आई थीं।
बार्बरा मोरी
रितिक रोशन के साथ 'काइट्स' में नजर आ चुकी बार्बरा इस फिल्म के बाद ही अपने देश उरुग्वे चली गईं। इसके बाद उन्होंने वहीं रहकर कुछ फिल्में की। आखिरी बार साल 2016 में एक मैक्सिकन फिल्म में नजर आई थीं।