![नेशनल विनिंग एक्टर हैं गिरीश कुलकर्णी, 17 साल से इंडस्ट्री में चल रहा इनका सिक्का](https://hindi.filmipop.com/thumb/msid-105514083,imgsize-38822,width-700,height-393,resizemode-75/17-105514083.jpg)
गिरीश कुलकर्णी का पूरा नाम क्या है
![नेशनल विनिंग एक्टर हैं 'दंगल' फेम गिरीश कुलकर्णी, 17 साल से इंडस्ट्री में चल रहा इनका सिक्का](https://static.langimg.com/thumb/msid-105514025,width-540,resizemode-4/17-105514025.jpg)
वैसे तो नाम गिरीश कुलकर्णी की तस्वीर देखते ही आपके जहन में उनके कई सुपरहिट रोल दौड़ने लगे होंगे। कभी पुलिसवाले की वर्दी में तो कभी नेता बनकर उन्होंने खूब धूम मचाई है। 25 नवंबर 1977 जन्में एक्टर का पूरा नाम गिरीश पांडुरंग कुलकर्णी हैं जिनका महाराष्ट्र में हुआ और यही उनकी परवरिश हुई।
गिरीश कुलकर्णी ने छोड़ी थी वो नौकरी
![नेशनल विनिंग एक्टर हैं 'दंगल' फेम गिरीश कुलकर्णी, 17 साल से इंडस्ट्री में चल रहा इनका सिक्का](https://static.langimg.com/thumb/msid-105514032,width-540,resizemode-4/17-105514032.jpg)
अब एक्टर 45 साल के हो चुके हैं। उन्होंने 17 साल इंडस्ट्री में गुजारे हैं। शायद आप इस बात से अवगत न हो लेकिन ये सच है कि गिरीश ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन वह इतने बड़े एक्टर बनेंगे। वह तो मेकेनिकल इंजीनियर के स्टूडेंट थे। उन्होंने तो आईटी की नौकरी छोड़कर इंडस्ट्री में कदम रखा था।
गिरीश कुलकर्णी की शुरुआत
![नेशनल विनिंग एक्टर हैं 'दंगल' फेम गिरीश कुलकर्णी, 17 साल से इंडस्ट्री में चल रहा इनका सिक्का](https://static.langimg.com/thumb/msid-105514041,width-540,resizemode-4/17-105514041.jpg)
गिरीश कुलकर्णी जब कॉलेज में थे तभी से वह लोकल स्टेज शोज का हिस्सा जरूर रहते थे। नौकरी के दौरान भी वह शोज किया करते थे। फिर वह धीरे धीरे मराठी सिनेमा में आ गए और फिल्में करने लगे। उनकी फिल्म जर्नी साल 2006 में आई 'बेधा' से शुरू हुई।
जीता था गिरीश कुलकर्णी ने नेशनल अवॉर्ड
![नेशनल विनिंग एक्टर हैं 'दंगल' फेम गिरीश कुलकर्णी, 17 साल से इंडस्ट्री में चल रहा इनका सिक्का](https://static.langimg.com/thumb/msid-105514072,width-540,resizemode-4/17-105514072.jpg)
फिर वह मराठी फिल्म 'Valu' में नजर आए। सबसे खास बात ये है कि गिरीश कुलकर्णी राइटर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं तो कुछ के स्क्रीनप्ले भी। मराठी फिल्म 'दिओल' के लिए गिरीश कुलकर्णी को बेस्ट एक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।