Filmipop

दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन है या कोंकणी? कौन है इनके दादाजी...वो सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब हैं फैंस

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 15 Mar 2023, 5:26 pm
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल में ही ऑस्कर 2023 में डंका बजाया। वह इंडिया की ओर से ऑस्कर में प्रंजेटर बनी। इस ब्यूटी को यूं इंटरनेशनल अवॉर्ड में इस जिम्मेदारी को निभाते देख फैंस का सीना और चौड़ा हो गया। हर कोई दीपिका की तारीफ में डूबा हुआ है। इस बीच बेकरार फैंस गूगल से कई तरह के छोटे छोटे सवाल कर रहे हैं। उनके मन में अपनी फेवरेट स्टार को लेकर कई तरह के सवाल हैं। आइए बताते हैं वो सवाल और इनके जवाब।

एक सवाल दीपिका पादुकोण को लेकर खूब पूछा जाता है कि क्या वह साउथ इंडियन हैं या कोंकणी। आखिर वह कहां से ताल्लुक रखती हैं। तो इसके जवाब के लिए पहले तो आप यही जान लीजिए कि दीपिका पादुकोण की पैदाइश भारत की नहीं है। जी हैं, उनका जन्म तो डेनमार्क में हुआ। प्रकाश पादुकोण की गुड़िया दीपिका उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिनका जन्म भारत में हुआ ही नहीं। दीपिका के पेरेंट्स कोंकणी हैं।

दीपिका पादुकोण के पिता
दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन है या कोंकणी? कौन है इनके दादाजी...वो सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब हैं फैंस

दीपिका पादुकोण के पिता मशहूर प्रोफेशनल बैंडमिंटन स्टार रहे हैं। वह खुद भी एक जमाने में बैडमिंटन खेला करती थीं। मगर उन्होंने करियर के लिए एक्टिंग को चुना। खूब मॉडलिंग की और अपना नाम ऐसा चमकाया कि आज विदेश में उनका डंका बज रहा है। हर भारतीय उनपर गर्व करता है।

दीपिका पादुकोण के दादा जी
दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन है या कोंकणी? कौन है इनके दादाजी...वो सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब हैं फैंस

दीपिका पादुकोण की क्या कोई बहन भी है? इसका जवाब है हां। दीपिका की एक छोटी बहन है जिनका नाम अनिषा है। वह पेशे से गोल्फर हैं। खास बात ये है कि सिर्फ पिता और बहन ही नहीं दीपिका के दादा भी खेल से जुड़े रहे हैं। उनके दादा रमेश पादुकोण मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सेकेट्री रहे हैं।

दीपिका पादुकोण की बेस्ट फ्रेंड्स
दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन है या कोंकणी? कौन है इनके दादाजी...वो सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब हैं फैंस

दीपिका पादुकोण की मदर टंग क्या है? जैसा कि ऊपर बताया दीपिका कोकंणी पैमिली से आती हैं। उनकी मदर टंग भी यही है। वहीं कुछ फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर दीपिका पादुकोण के बेस्ट फ्रेंड्स कौन हैं। इस बारे में बताया जाता है कि उनकी बेस्ट फ्रेंड स्नेहा रामचंद्र और दिव्या नारायण हैं। ये दोनों ही उनकी स्कूल डेज की दोस्त हैं।