Kajol Suffered Terrible Injury On Sets Of Kuch Kuch Hota Hai Set
'कुछ कुछ होता है' के सेट पर काजोल को लगी थी भयानक चोट, कट गया था घुटना, बेहोश हो गई थीं एक्ट्रेस
Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 10 Nov 2023, 9:32 pm
'कुछ कुछ होता है' के सेट पर बेहोश हो गई थीं काजोल
'कुछ कुछ होता है' मूवी 27 साल पहले रिलीज हुई थी। इसे करण जौहर ने लिखा था और वो डायरेक्टर भी थे। शाहरुख खान से लेकर काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान जैसे स्टार्स नजर आए। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस मूवी से जुड़ी ऐसी तमाम यादें हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। एक ऐसा ही किस्सा है, जो काजोल से जुड़ा है, लेकिन इस किस्से को जानकर फैंस थोड़ा परेशान जरूर हो जाएंगे।
Kuch Kuch Hota Hai फिल्म में एक गाना है, 'ये लड़का है दीवाना...'। ये सॉन्ग आज भी बहुत पॉप्युलर है। इसे शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया है। इसी गाने की शूटिंग के दौरान काजोल के साथ एक हादसा हो गया था।
कट गया था घुटना, बेहोश हो गई थीं काजोल
शाहरुख खान और काजोल
जानकारी के मुताबिक, इस सीन में शाहरुख खान और काजोल को साइकिल चलानी थी। साइकिल चलाते समय काजोल अपना कंट्रोल खो बैठीं और उनका घुटना बुरी तरह कट गया। वो लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गईं और कई मिनटों के लिए बेहोश भी हो गई थीं।
फिल्म की कास्ट
शाहरुख और रानी
शाहरुख, काजोल, रानी और सलमान के अलावा इस फिल्म में सना सईद, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, अर्चना पूरन सिंह, हिमानी शिवपुरी, जॉनी लिवर, नीलम कोठारी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।