Filmipop

ये गुड़िया सी दोनों बच्चियां हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, बड़ी वाली तो जीत चुकीं नेशनल अवॉर्ड, क्या आपने पहचाना?

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 21 Jan 2023, 5:46 pm
ये प्यारी सी गुड़िया आज के समय में बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन हैं। वह कई फिल्में कर चुकी हैं और सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। अगर आप अभी भी इस क्यूट सी बच्ची को नहीं पहचान पाए हो तो चलिए हम बता देते हैं। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि करिश्मा कपूर हैं। जी हां, जिन्हें उनके परिवारवाले लोलो के नाम से भी पुकारते हैं। करिश्मा कपूर खानदान की पहली लड़की थीं जिन्होंने सिनेमा में काम किया और खूब नाम कमाया। आइए आज आपको करिश्मा कपूर के बचपन में लिए चलते हैं।

25 जून 1974 में जन्मी करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। एक नेशनल अवॉर्ड से लेकर चार फिल्म फेयर अवॉर्ड उन्होंने जीते हैं। करिश्मा ने एक्टिंग डेब्यू साल 1991 में प्रेम कैदी से किया। इसके बाद वह जिगर, अनारी, राजा बाबू, कुली नंबर 1, जीत से लेकर जुड़वा और फिजा जैसी फिल्मों में काम किया।


करिश्मा कपूर के लिए ये सब मां ने किया

ये गुड़िया सी दोनों बच्चियां हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, बड़ी वाली तो जीत चुकीं नेशनल अवॉर्ड, क्या आपने पहचाना?

कहते हैं करिश्मा कपूर के पिता नहीं जानते थे कि वह या उनकी बहन फिल्मों में काम करें। मगर करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहती थीं। वह अपने परिवार के खिलाफ गई और कहा कि वह बेटियों को इंडिपेडेंट बनाएंगी।

करिश्मा कपूर को अवॉर्ड्स

ये गुड़िया सी दोनों बच्चियां हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, बड़ी वाली तो जीत चुकीं नेशनल अवॉर्ड, क्या आपने पहचाना?

करिश्मा कपूर को दिल तो पागल है के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। वहीं राजा हिंदुस्तानी, फिजा के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वह आईफा, जी सिने से लेकर कई बड़े बॉलीवुड अवॉर्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं।

करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ

ये गुड़िया सी दोनों बच्चियां हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, बड़ी वाली तो जीत चुकीं नेशनल अवॉर्ड, क्या आपने पहचाना?

एक समय था जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता होने वाला था। मगर दोनों की सगाई टूट गई। कहते हैं ये रिश्ता बबीता की वजह से टूटी। वो समय बच्चन परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उन्होंने बेटी को इस शादी से इंकार करने के लिए कह दिया। फिर साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों के इस रिश्ते में 5-6 साल बाद दूरियां आने लगी और करिश्मा ने संजय कपूर पर गंभीर आरोप लगाए। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।