Filmipop

करिश्मा कपूर की लाइफ में जब संजय के बाद हुई मिस्ट्री मैन की एंट्री, आग की तरह फैल गई थी खबर

Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 11 Nov 2023, 6:10 pm
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड से दूर हैं। साल 2012 में उनकी आखिरी फिल्म 'डेंजरस इश्क' रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह पर्दे पर दोबारा नजर नहीं आईं। और आखिरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं, एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। संजय कपूर से तलाक के बाद उनके दूसरी शादी की खबरें आने लगी थीं।
करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। पूरा कपूर खानदान इस शादी में शामिल हुआ था। बहन करीना कपूर भी जीजाजी के लिए बेहद खुश थीं। इसके बाद वह मासी भी बनीं। करिश्मा कपूर को दो बच्चे भी हुए। एक बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि साल 2014 से चीजें खराब होने लगी थीं। 2016 में एक्ट्रेस का तलाक हो गया था।
करिश्मा कपूर की लाइफ में जब संजय के बाद हुई मिस्ट्री मैन की एंट्री, आग की तरह फैल गई थी खबर

करिश्मा कपूर और मिस्ट्री मैन

करिश्मा कपूर का जब तलाक हुआ तो खबर आने लगी कि उनकी दूसरी शादी होने वाली है। बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ इनका नाम जुड़ने लगा। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस बारे में चुप्पी नहीं तोड़ी और न ही कभी इस तरह की खबरों पर रिएक्ट किया। संदीप को करिश्मा का मिस्ट्री मैन बताया जाने लगा। दोनों को कई बार साथ देखा भी गया लेकिन कभी इन्होंने रिएक्ट नहीं किया। इतना ही नहीं, जब 2022 में एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो दूसरी शादी करेंगी, तो एक्ट्रेस ने कहा कि ये निर्भर करता है। अब किसपर इसका खुलासा नहीं किया।

संजय कपूर की दूसरी पत्नी

वहीं, तलाक के सालभर बाद संजय कपूर ने शादी कर ली। उन्होंने प्रिया सचदेव संग सात फेरे लिए थे। प्रिया सचदेव फिल्म 'नील एंड निक्की' एक्ट्रेस हैं। वह संजय की ही तरह एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पापा का नाम आशोक सचदेव है, जो कि जाने-माने कार डीलर हैं। प्रिया ने मॉडलिंग में एंट्री करने से पहले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इतना ही नहीं, प्रिया ने नामचीन कंपनी में इनवेस्टमेंट बैंकिंग एनलिस्ट की नौकरी भी की थी।