Filmipop

के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी मन

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 28 Jan 2023, 2:27 pm
के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी आपको
के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी आपको
सुनील शेट्टी की बिटिया रानी अथिया शेट्टी की शादी हो गई है। अथिया ने अपना जीवनसाथी चुना। क्रिकेटर केएल राहुल संग अथिया ने जीवन बिताने का फैसला लिया। इस फैसले में अथिया को पैरेंट्स का पूरा सपोर्ट मिला। पिता सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी खूब धूमधाम से की। इस शादी में गिने चुने लोगों को न्यौता भेजा गया। रिश्तेदारों और करीबियों के बीच अथिया और केएल राहुल की शादी हुई। आइए दिखाते हैं अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का एल्बम।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लवस्टोरी एक मैचुअल दोस्ती की शादी में शुरू हुई थी। दोनों को डेट करते हुए दो साल से ज्यादा हो गया है। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट होते तो वेकेशन पर भी साथ में नजर आते। दोनों ने कभी अपने इश्क को छुपाया नहीं। सोशल मीडिया पर भी केएल राहुल लेडी लव संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने से कभी कतराए नहीं।
अथिया शेट्टी की मेहंदी की तस्वीरें
के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी मन

अथिया शेट्टी ने प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। यहां वह गोल्डन साड़ी में नजर आईं। गोल्डन साड़ी पर पिंक ब्लाउज और ट्रेडिशनल ज्वैलरी में वह बेहद परी जैसी नजर आईं।

पति केएल राहुल के साथ अथिया का रोमांस
के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी मन

केएल राहुल और अथिया की रोमांटिक तस्वीरें भी एल्बम में देखने को मिली। प्री-वेडिंग फंक्शन में केएल राहुल ने अथिया को बाहों में समेट लिया। दोनों एक दूजे में मानो खो गए हो। अब इन खूबसूरत पलों को उन्होंने दर्शकों के साथ साझा किया है।

मां ने उतारी बेटी अथिया की नजर
के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी मन

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी ने बिटिया अथिया शेट्टी की शादी की रस्मों को निभाया। उन्होंने बेटी की शादी में कोई कमी नहीं होने दी। हर रिवाज को पूरा किया गया। इस प्यारी सी तस्वीर में मां बेटी का प्यार साफ साफ झलक रहा है।

अथिया शेट्टी ने इस अंदाज में निभाई रस्में

के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी मन

इस फोटो में आप देख सकते हैं कि अथिया के हाथों में केएल राहुल के नाम की मेहंदी रची हुई है। वह पान के पत्ते और सुपारी के जरिए शादी की रस्में पूरी करती दिख रही हैं। उनके हाथों में ट्रेडिशनल कंगन भी काफी जच रहे हैं।

हल्दी की फोटो भी देखिए
के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी मन
अथिया शेट्टी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से हेल्दी की रस्में की फोटो भी शेयर की थी। कपल हंसता खिलखिलाता काफी खूबसूरत लग रहा है। अथिया ने होने वाले को खूब हल्दी लगाई तो बदले में केएल राहुल ने भी दुल्हनिया को जमकर हल्दी लगाई।

अथिया और केएल राहुल की शादी की फोटो
के एल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी का एल्बम देखा आपने? संगीत से मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें मोह लेंगी मन
शादी के मंडप में केएल राहुल ने दुल्हनिया को कुछ इस अंदाज में चूमा था। ये वही तस्वीर है जब केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने सबसे पहले शादी की गुडन्यूज देते हुए शेयर किया था।