Filmipop

मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर सुर्खियों में आई थीं Mamta Kulkarni, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप

Edited by स्वपनल सोनल | Hindi Filmipop | Updated: 20 Apr 2023, 7:51 pm
मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर सुर्खियों में आई थीं ममता कुलकर्णी, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप
मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर सुर्खियों में आई थीं ममता कुलकर्णी, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप
ममता कुलकर्णी, हिंदी सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जो कभी सिनेमा की दुनिया का सबसे चमकता सितारा था। कभी पर्दे पर 'सेक्‍स सिम्‍बल' मानी जाने वाली ममता अचानक इंडस्‍ट्री से गायब हो गईं। अंडरवर्ल्‍ड कनेक्‍शन से लेकर 2000 करोड़ की ड्रग्‍स तस्‍करी में उनका नाम आया। सिल्‍वर स्‍क्रीन पर अपनी एक अंगड़ाई से दिलों पर राज करने वाली ममता रातों-रात देश से फरार हो गईं और आज तक भागी-भागी फिर रही हैं। ड्रग तस्‍कर विकी गोस्‍वामी से लेकर छोटा राजन तक से ममता का नाम जुड़ा। हालात ऐसे बने कि बरसों बाद ममता कुलकर्णी जब दुनिया के सामने आईं तो उन्‍हें देख हर कोई दंग रह गया। ममता कुलकर्णी ने कहा कि वह साध्‍वी बन गई हैं और उनका किसी भी मामले से कोई लेना-देना नहीं है। 20 अप्रैल 1971 को पैदा हुई ममता ने कभी मॉडलिंग के जरिए करियर की शुरुआत की थी। तब मैगजनी के लिए टॉपलेस होकर उन्‍होंने सनसनी मचा दी थी।
Mamta Kulkarni Birthday: मुंबई के एक मिडिल क्लास परिवार में पैदा हुई ममता कुलकर्णी मां के कहने पर मॉडलिंग की दुनिया में आई थीं। तब वह स्‍कूल में पढ़ती थीं। अखबार में विज्ञापन देखकर मां ने ममता को मॉडलिंग करने की सलाह दी थी। लाइट्स-कैमरा और एक्‍शन की दुनिया में ममता की एंट्री ऐसे ही हुई थी। फिर नब्‍बे के दशक की शुरुआत में ही उन्‍होंने साउथ की फिल्‍म 'ननबारगल' से 1991 में एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। ममता कुलकर्णी की आख‍िरी हिंदी फिल्‍म 2002 में 'कभी तुम कभी हम' रिलीज हुई थी। जबकि उनकी आख‍िरी हिट फिल्‍म 'छुपा रुस्‍तम' थी।
मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर सुर्खियों में आई थीं Mamta Kulkarni, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप

'करण अर्जुन' फिल्‍म में ममता कुलकर्णी


1992 में बॉलीवुड डेब्‍यू, 1993 में विवादित मैगजीन फोटोशूट

Mamta Kulkarni Magazine Photoshoot: ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्‍मी करियर में आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान से लेकर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सनी देओल जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया। नब्‍बे के दशक में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने हो जाते थे। ममता ने 1992 में फिल्‍म 'मेरा दिल तेरे लिए' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। साल 1993 में वह रातों-रात उस वक्‍त सुर्ख‍ियों में आ गईं, जब उन्‍होंने एक फिल्‍म मैगजीन के कवर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया।

मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर सुर्खियों में आई थीं Mamta Kulkarni, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप

ममता कुलकर्णी का विवादित फोटोशूट


ममता कुलकर्णी ने माफी मांगी, पूजा बेदी का नाम भी घसीटा

साल 1993 में जैसे ही स्‍टारडस्‍ट मैगजीन का वो अंक सामने आया, ममता कुलकर्णी हर तरह चर्चा का केंद्र बन गईं। उसी साल उनकी फिल्‍म 'वक्‍त हमारा है' और 'आश‍िक आवारा' भी रिलीज हुई थी। हालांकि, इस मैगजीन कवर के कारण वह विवादों से भी घिर गई थीं। ममता ने इस पर माफी भी मांगी और सफाई भी दी। लेकिन दिलचस्‍प है कि अपनी सफाई में ममता ने बॉलीवुड की दूसरी एक्‍ट्रेसेस को भी निशाने पर ले लिया। ममता ने तब 'लहरें' को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'मुझसे गलती हुई है। मैं यह बात मानती हूं। जब भी मेरे पास फैंस की चिट्ठि‍यां आती हैं तो वो मुझे आदरणीय कहकर बात करते हैं। मैं समझ सकती हूं कि ऐसे में मेरी टॉपलेस फोटो ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। लोग मुझे देवी की तरह पूजते थे। लेकिन मैं ये भी कहना चाहूंगी कि यदि यही काम पूजा बेदी या कोई दूसरी एक्ट्रेस करती तो लोग कुछ नहीं कहते।'

मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर सुर्खियों में आई थीं Mamta Kulkarni, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप

आमिर खान के साथ ममता कुलकर्णी


छोटा राजन ने किया राजकुमार संतोषी को फोन!

Mamta Kulkarni-Rajkumar Santoshi Controversy: ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड करियर विवादों के नाम रहा। उन्‍होंने डायरेक्‍टर राजकुमार संतोषी के ख‍िलाफ भी सनसनीखेज आरोप लगाए थे। साल 1996 में रिलीज फिल्‍म 'घातक' में ममता कुलकर्णी के डांस नंबर 'मारा रे' ने खूब मजमा लूटा था। इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर राजकुमार संतोषी थे। साल 1999 में राजकुमार संतोषी ने 'चाइना गेट' फिल्‍म बनाई। इस फिल्‍म में राजकुमार संतोषी ने ममता कुलकर्णी को कास्‍ट किया था। लेकिन बताया जाता है कि वह ममता की एक्‍ट‍िंग से खुश नहीं थे, इसलिए वह किसी और हीरोइन की तलाश में थे। राजकुमार संतोषी ने नई कास्टिंग की और ममता को फिल्‍म से बाहर निकाल दिया। लेकिन फिर कथ‍ित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने राजकुमार संतोषी को धमकी भरे कॉल किए।

मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर सुर्खियों में आई थीं Mamta Kulkarni, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप

बरसों बाद जब सामने आईं ममता कुलकर्णी


ममता ने राजकुमार संतोषी पर लगाए कास्‍ट‍िंग काउच के आरोप

आख‍िरकार 'चाइना गेट' फिल्म ममता कुलकर्णी के साथ रिलीज हुई। यह फिल्‍म तब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के पिटने के बाद ममता कुलकर्णी ने एक सनसनीखेज इंटरव्यू दिया। दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार संतोषी ने उन्‍हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था। लेकिन जब एक्‍ट्रेस ने इनकार कर दिया तो डायरेक्‍टर ने फिल्‍म से उनके अध‍िकतर सीन काट दिए। ममता के इनकार के बाद राजकुमार ने बदला लेने के लिए उनके ज्यादातर सीन फिल्म से हटा दिए। ममता का आरोप यह भी था कि राजकुमार संतोषी के कहने पर उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया है। हालांकि, इन दावों की कभी कोई पुष्‍ट‍ि नहीं हो पाई।