Filmipop

ममता कुलकर्णी, राजकुमार संतोषी और छोटा राजन, एक्ट्रेस का ऐसे डूब गया करियर और बन गईं योगिनी!

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 6 Oct 2023, 10:37 pm
ममता कुलकर्णी का ऐसे डूब गया था करियर
ममता कुलकर्णी का ऐसे डूब गया था करियर
ममता कुलकर्णी ने 1992 में 'तिरंगा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके ठीक एक साल बाद वो 'आशिक आवार' में नजर आईं और छा गईं। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'वक्त हमारा है' से लेकर 'क्रांतिवीर' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्मों में काम किया। 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'बाजी' जैसी मूवीज में भी नजर आईं। ज्यादातर फिल्मों में हीरो की माशूका का रोल निभाया। वो एक राइजिंग स्टार थीं, लेकिन कैसे उनका करियर डूबने लगा और वो एक योगिनी बन गईं, आइये जानते हैं।

Mamta Kulkarni अब केन्या में रहती हैं। कहते हैं कि उन्होंने गैंगस्टर छोटा राजन के 'आदमी' विजयगिरि आनंदगिरि गोस्वामी उर्फ विक्की से शादी कर ली है। विक्की एक ड्रग सप्लायर है और उस पर केस चल रहा है। ममता और विक्की दोनों को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

ऐसे बदल गई थीं चीजें

'मुझको राणा जी माफ करना...' गाने से पॉप्युलैरिटी हासिल करने वाली ममता के करियर में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन चीजें तब बदल गईं, जब फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने साल 1998 में उन्हें अपनी फिल्म 'चाइना गेट' में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया। इससे पहले दोनों ने 'घातक' में काम किया था। ममता फिल्म के एक गाने में नजर आई थीं।

राजकुमार संतोषी संग रिश्ते में आ गई थी खटास

ममता कुलकर्णी, राजकुमार संतोषी और छोटा राजन, एक्ट्रेस का ऐसे डूब गया करियर और बन गईं योगिनी!

ममता कुलकर्णी


'चाइना गेट' फिल्म को लेकर चीजें प्लान के मुताबिक नहीं हो पा रही थीं। इस वजह से ममता और राजकुमार संतोषी के रिश्ते में खटास आ गई। राजकुमार संतोषी ने एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन चूंकि उस समय ममता और गैंगस्टर छोटा राजन एक-दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे थे, उसने इस मामले में दखलअंदाजी की और राजकुमार संतोषी पर ममता को ही कास्ट करने का दबाव डाला। इस तरह से फिल्म की शूटिंग हुई और मूवी रिलीज हुई, जिसने ठीक-ठाक कमाई की थी।

ममता ने लगाए थे आरोप

इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग था 'छम्मा छम्मा'। इसमें राजकुमार संतोषी ने उर्मिला मातोंडकर को कास्ट किया और गाना जबरदस्त हिट रहा। चूंकि ममता को आइटम सॉन्ग से भी काफी पॉप्युलैरिटी हासिल हुई थी। इस वजह से वो उर्मिला वाली बात बर्दाश्त नहीं कर सकीं। वो राजकुमार संतोषी पर फट पड़ीं। ममता ने उन पर ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म से उनके सीन टाइम को कट कर दिया, क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर की बात नहीं मानी थी। राजकुमार संतोषी ने सारो आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। वो शांत रहे। हालांकि, इस पूरे मामले का ममता के करियर पर बुरा असर पड़ा।

बन गईं योगिनी

ममता कुलकर्णी, राजकुमार संतोषी और छोटा राजन, एक्ट्रेस का ऐसे डूब गया करियर और बन गईं योगिनी!

ममता कुलकर्णी


ममता इस घटना के बाद कुछ ही फिल्मों में नजर आईं। उन्हें नए ऑफर मिलना कम हो गए थे। उनकी आखिरी सक्सेसफुल मूवी 'छुपा रुस्तम' थी, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। साल 2002 में 'कभी तुम कभी हम' के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। वो योगिनी बन गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब 51 साल की ममता केन्या में ही सेटल हो गई हैं। ड्रग माफिया विक्की से शादी कर ली और खुद की प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं।