Filmipop

गोद में नजर आ रही ये प्यारी बच्ची आज है जानी-मानी एक्ट्रेस, 23 साल पहले जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब

Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 16 Apr 2023, 12:50 am
<em></em>
गोद में नजर आ रही सफेद फ्रॉक में ये क्यूट-सी बच्ची पहचाना? ये इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला है। एक बेटी की मां हैं। पति जाने-माने टेनिस प्लेयर हैं। शादी के पहले कई नामी लोगों के साथ नाम भी जुड़ चुका है। जी ये लारा दत्ता हैं। जो 16 अप्रैल को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज हम इनके जन्मदिन के मौके पर कुछ खास बातें जानेंगे।

लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इस वक्त जब उन्हें ताज पहनाया जा रहा था। उस दौरान साइप्रस की सड़कों पर प्रोटेस्ट चल रहा था। विरोधियों का कहना था कि ये मिस यूनिवर्स का प्रोग्राम महिलाओं के प्रति अपमानजनक था। मगर इस कॉन्टेस्ट को अपनी तीन फाइनलिस्ट मिल गई थीं लेकिन विनर का इंतजार बाकी था। भारत से लारा दत्ता, वेनेज़ुएला से क्लाउडिया मोरेनो और स्पेन की हेलेन लिंडेस से जजेस सवाल-जवाब कर रहे थे।

गोद में नजर आ रही ये प्यारी बच्ची आज है जानी-मानी एक्ट्रेस, 23 साल पहले जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब

बॉलीवुड में लारा दत्ता

लारा दत्ता ने बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ साल 2003 में फिल्म 'अंदाज' से डेब्यु किया था। इसके बाद वह 'भागम भाग', 'काल', 'पार्टनर', 'चलो दिल्ली' और 'डॉन' सीरीज जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 2020 में 'हंड्रेड' के साथ अपनी वापसी की। बाद में उन्हें 'हिकप्स और हुकअप' में अभिनय करते देखा गया। इसी मूवी में प्रतीक बब्बर और शिनोवा नजर आए थे। आखिरी बार 'कौन बनेगा शिखरवती' में वह दिखी थीं।

लारा दत्ता की पढ़ाई-लिखाई

लारा दत्ता का होमटाउन बेंगलुरू की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं के स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई में उन्होंने ग्रेजुएशन किया। एक्ट्रेस ने इकोनॉमिक्स एंड माइनर इन कम्यूनिकेशन्स की डिग्री ली और फिर मॉडलिंग में आ गईं। इनके घर का नाम खोटी है, जो कि इनके पापा ने रखा था। वह ही इन्हें प्यार से इस नाम से बुलाते थे।

गोद में नजर आ रही ये प्यारी बच्ची आज है जानी-मानी एक्ट्रेस, 23 साल पहले जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब

लारा दत्ता का डेब्यू

लारा दत्ता ने 2004 में तमिल फिल्म Arasatchi से डेब्यू किया। इसके बाद वो टीवी की दुनिया में दिखीं साल 2007 में उन्होंने 'मिशन उस्ताद' में बतौर जज डेब्यू किया। 2011 में 'चलो दिल्ली' से वह बतौर प्रोड्यूसर फील्ड में उतरीं। अभी वो मुंबई में रहती हैं। उन्होंने मिस यूनिवर्स के अलावा 1997 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल भी जीता है। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था।