Moushumi Chatterjee 75th Birthday Know About Her Daughter Movies Husband
जब प्रेग्नेंसी में रेप सीन शूट करने के वक्त हुई ब्लीडिंग, मौसमी चटर्जी को फौरन पहुंचाया गया था अस्पताल
Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 26 Apr 2023, 2:30 pm
मौसमी चटर्जी 75 साल की हुईं।
मौसमी चटर्जी। बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस। इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। 'बालिका वधू' नाम की मूवी से इन्होंने 1967 में इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी मासूमियत और दमदार अदायगी से इन्होंने सालों फिल्म जगत पर राज किया मगर अब गुमनामी की दुनिया में खो गई हैं। वो आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं। उनसे जुड़े क्या-क्या दिलचस्प किस्से हैं, आइए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं।
मौसमी चटर्जी का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में 26 अप्रैल 1948 को हुआ था। इनके पापा आर्मी में थे। तो पापा के पापा यानी दादाजी जज थे। कम उम्र में ही इनकी जयंत मुखर्जी से शादी हो गई थी। 10वीं में पढ़ रही थीं, तभी इनकी शादी हो गई थी। सिर्फ दादाजी की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसा किया गया था। इसके बाद हालांकि इनके करियर पर विराम नहीं लगा। इन्होंने प्रेग्नेंसी में एक रेप सीन भी शूट किया था।
नहीं पड़ती थी ग्लिसरीन की जरूरत
मौसमी चटर्जी आज 75 साल की हो गईं, पहली बार उनको शक्ति सामंत की फिल्म 'अनुराग' में एक अंधी लड़की के रोल में देखा गया था। इनका असली नाम इंदिरा चटोपाध्याय है लेकिन फिल्मों में आने के बाद इन्हें 'मौसमी' नाम मिला। कहा जाता है कि ये ऐसी अदाकारा थीं जो बिना ग्लिसरीन लगाए ही रो पड़ती थीं। ऐसे मे इनके साथ कोई भी इमोशनल सीन शूट करना मेकर्स के लिए आसान हो जाता था।
मौसमी की बेटी की मौत
मौसमी चटर्जी को दो बेटियां हुई थीं। एक का नाम उन्होंने पायल रखा था औक दूसरा नाम मेघा मुखर्जी। दुर्भाग्यवश उनकी बड़ी बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका 2019 में निधन हो गया था। वह डायबटीज का शिकार हो गई थीं और उस वजह से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस को गहरा धक्का लगा और वो डिप्रेशन में चली गई थीं।
मौसमी को होने लगी थी ब्लीडिंग
एक इंटरव्यू में मैसमी चटर्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उस दौरान एक हादसा हो गया था। वह 'रोटी कपड़ा और मकान' की शूटिंग कर रही थीं। इस वक्त वह पेट से थीं। अब इसी में उनको रेप सीन भी शूट करना था। बताया जाता है कि वह शूटिंग के दौरान गिर भी गई थीं। इससे ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया गया और वह और उनका बच्चा दोनों सुरक्षित थे।