Filmipop

पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!

Edited by स्वपनल सोनल | Hindi Filmipop | Updated: 6 Mar 2023, 7:15 pm
पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!
पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!
दीपिका पादुकोण को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रजेंटर चुना गया है। यानी वह 12 मार्च को (भारतीय समयानुसार 13 मार्च) को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में विनर को ट्रॉफी देंगी। भारत के लिए यकीनन यह गर्व का मौका है। देसी सरजमीन से ऑस्‍कर के मंच तक पहुंचने वाली दीपिका तीसरी भारतीय हैं, जिन्‍हें प्रजेंटर चुना गया है। इससे पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने भी एकेडमी अवॉर्ड के मंच पर ऑस्‍कर विनर को ट्रॉफी दी थी। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ऑस्‍कर के मंच पर देश का मान बढ़ाने वाली पहली इंडियन अवॉर्ड प्रजेंटर कौन थीं? भारत के नाम गर्व का यह पहला मौका 1980 में आया था, जब पर्सिस खंबाटा को ऑस्कर एकेडमी ने मंच पर ट्रॉफी देने के लिए चुना था। यकीनन हम में से बहुत से लोग तब पैदा भी नहीं हुए थे। सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचने वाली पर्सिस खंबाटा कौन थीं, हमें यह भी जानना चाहिए।
इससे पहले कि हम पर्सिस खंबाटा की चर्चा करें, बात Deepika Padukone से शुरू करते हैं। बीते साल दिसंबर में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्‍ड कप फाइनल में दीपिका फीफा ट्रॉफी का अनावरण किया था। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्‍टर बनीं, वहीं अब दो महीने बाद ही ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी के लिए प्रजेंटर के तौर पर चुने जाने से दीपिका और उनके फैंस के अरमान सातवें आसमान पर हैं। 95th Academy Awards में दीपिका ड्वेन जॉनसन, एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन और माइकल बी जॉर्डन जैसे दिग्‍गजों के साथ प्रजेंटर बनेंगी।
पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!

साल 2016 में ऑस्‍कर अवॉर्ड प्रजेंटर के रूप में प्रियंका चोपड़ा


1965 में पर्सिस खंबाटा ने जीता था मिस इंडिया का ताज

दीपिका इससे पहले 'कान्स 2022' में भी जूरी मेंबर के तौर पर शामिल हुईं। दीपिका से पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर प्रजेंटर बनने वाली दूसरी भारतीय बनी थीं। उन्होंने टीना फे, जेरेड लेटो, रीज विदरस्पून, स्टीव कैरेल और जेके सीमन्स के साथ स्‍टेज शेयर किया था। जबकि 1980 में, पर्सिस खंबाटा ऑस्कर में प्रजेंटर के तौर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी थीं। Persis Khambatta साल 1965 में फेमिना मिस इंडिया की विनर बनी थीं और उन्‍होंने उसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिध‍ित्‍व किया था।

पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!

जब मिस इंडिया बनी थीं पर्सिस खंबाटा


'स्‍टार ट्रेक' जैसी हॉलीवुड फिल्‍म में काम चुकी थीं पर्सिस खंबाटा

पर्सिस खंबाटा को 1979 की फिल्म 'स्टार ट्रेक: द मोशन पिक्चर' में लेफ्टिनेंट इलिया के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है। साल 1948 में 2 अक्‍टूबर को मुंबई में पर्सिस खंबाटा का जन्‍म हुआ था। मॉडल और एक्‍ट्रेस पर्सिस खंबाटा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 49 साल की उम्र में 18 अगस्‍त 1998 को हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।

पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!

'स्‍टार ट्रेक' फिल्‍म में पर्सिस खंबाटा


13 साल की उम्र में साबुन का विज्ञापन और मॉडलिंग

पर्सिस खंबाटा का जन्म एक मिडिल क्‍लास पारसी परिवार में हुआ था। तब पर्सिस महज दो साल साल की थीं, जब उनके पिता ने अपना परिवार छोड़ दिया था। पर्सिस खंबाटा को पहली बार पॉपुलैरिटी तब मिली, जब मुंबई के एक जानेमाने फोटोग्राफर ने 'रेक्‍सोना' साबुन के विज्ञापन के लिए उनकी तस्‍वीरें लीं। तब पर्सिस की उम्र महज 13 साल थी। यहीं से पर्सिस खंबाटा के मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई थी।

पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!

पर्सिस खंबाटा का फोटोशूट


13 फिल्‍में, 8 टीवी शोज, हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स से सजा था करियर

साल 1965 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में पर्सिस खंबाटा ने हिस्‍सा लिया और ताज भी जीता। इसके एक साल बाद ही 1966 में पर्सिस खंबाटा ने फिल्‍मों में डेब्‍यू किया। वह 'पिंजरे के पंछी' फिल्‍म में एमी के रोल में नजर आईं। इसके बाद देश और विदेश की 13 फिल्‍मों में नजर आईं। पर्सिस खंबाटा ने टीवी की दुनिया में काम किया। 1977 से 1998 तक वह 8 टीवी शोज में नजर आईं। खास बात यह है ये सभी अमेरिकी टीवी सीरियल्‍स थे।

पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!

1980 के ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मंच पर पर्सिस खंबाटा


दो शादियां कर चुकी थीं पर्सिस खंबाटा

पर्सिस खंबाटा ने एक्‍टर क्‍ल‍िफ टेलर से पहली शादी की थी। साल 1981 में दोनों की शादी हुई और फिर उसी साल दोनों ने अलग होने का फैसला भी कर लिया। इसके बाद 1989 में पर्सिस ने रुई सल्दान्हा से शादी की, जो एक पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे। रुई ने 1972 के समर ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व किया था।

पर्सिस खंबाटा... दीपिका और प्रियंका से पहले ये भारतीय हसीना बनी थी Oscar अवॉर्ड प्रजेंटर, लहराया था तिरंगा!

पर्सिस खंबाटा


सिगरेट की लत ने ली पर्सिस खंबाटा की जान

पर्सिस खंबाटा के बारे में एक बात बहुत मशहूर है कि वह चेन स्मोकर थीं। समझा जाता है कि इसी कारण 1998 में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। वह तब मुंबई में ही थीं। पर्सिस खंबाटा को मैरिन हॉस्‍प‍िटल में ए‍डमिट किया था। अस्‍पताल में ही 18 अगस्त 1998 को पर्सिस को मेजर हार्ट अटैक आया और इसने उनकी जान ले ली।

ऑस्कर-2023 में भारत को मिले हैं तीन नॉमिनेशन

95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत के नाम दो नॉमिनेशंस हैं। शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। जबकि कार्तिकी गोंजाल्विस की 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके साथ ही एसएस राजामौली की 'आरआरआर' गाने 'नाटू नाटू' को बेस्‍ट ऑरिजनल स्‍कोर कैटेगरी में नामिनेशन मिला है। इस बार ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी में सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव इस गाने पर लाइव परफॉर्मेंस भी देंगे।