Filmipop

Priyanka Chopra: फोन पर बॉयफ्रेंड से गंदी बातें करती थीं प्रियंका चोपड़ा, ब्रेकअप के बाद किया था किस, 5 खुलासे

Curated by जैसमिन | Hindi Filmipop | Updated: 5 Dec 2022, 1:20 pm
प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी के 5 मजेदार खुलासे
प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी के 5 मजेदार खुलासे
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब ग्‍लोबल सुपरस्‍टार हैं। हिंदुस्‍तान से लेकर अमेरिका तक उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का नया वीकेंड पोस्‍ट वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीले स्‍व‍िमसूट में नजर आ रही हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बेमिसाल एक्‍ट्रेस हैं, बल्‍क‍ि वह काफी बिंदास और बेबाक भी हैं। निक जोनस संग प्‍यार और शादी से पहले उनकी जिंदगी में शाहिद कपूर और हरमन बावेजा जैसे एक्‍टर्स थे। किसी समय शाहरुख खान संग उनके अफेयर की अफवाह भी खूब सुर्ख‍ियों में थी। यादों के बस्‍ते में प्रियंका चोपड़ा की वह बेबाकी भी है, जहां उन्‍होंने खुले तौर पर स्‍वीकार किया था कि ब्रेकअप के बाद उन्‍होंने न सिर्फ अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड को किस किया था, बल्‍क‍ि देर रात को फोन सेक्‍स भी कर चुकी हैं।
Priyanka Chopra ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ये खुलासे करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में किया था। हॉलीवुड में 'बेवॉच' से लेकर 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' जैसी फिल्‍में कर चुकीं प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्‍ड का ताज जीता था। प्रियंका ने बताया था कि 2013 में उनकी फिल्‍म 'गुंडे' की शूटिंग चल रही थी। उन्‍हीं द‍िनों हॉलीवुड से सीबीएस प्रोडक्‍शन के कुछ लोग उनसे मिलने आए थे। उन्होंने प्रियंका को एक टीवी सीरीज में काम करने के लिए कहा। प्रियंका ने मना कर दिया। लेकिन उन्होंने एक बार फिर से सोचने के लिए कहा। प्रियंका लॉस एंजेलिस गई हुई थीं। वहां उनके पास 25 स्‍क्र‍िप्‍टस आईं। उनमें से उन्होंने ‘क्वांटिको’ को चुना, जिसने प्रियंका को ग्‍लोबल सिलेब्रिटी बनने का मौका दिया।

प्रियंका चोपड़ा का पहला ऑडिशन

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में उन्‍हें कभी किसी भी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं देना पड़ा। लेकिन एक वक्‍त ऐसा आया जब उन्हें ऑडिशन देना पड़ा। बात अमेरिका की ही है। वहां उन्हें ‘क्वांटिको’ के लिए ऑडिशन देना पड़ा। प्रियंका बताती हैं कि इसमें सलेक्ट होने के बाद वह बेहद खुश हुई थीं।

प्रियंका के साथ फ्लाइट में हुआ था भेदभाव

प्रियंका ने बताया कि एक बार वो फ्लाइट से यूरोप ट्रेवल कर रही थीं। वो वॉशरूम जाने के लिए अपनी सीट से उठी थीं, इसी बीच एयर होस्टेस ने उन्हें ये कहकर रोक दिया कि यह वॉशरूम फर्स्ट क्लास वाले लोगों के लिए है। प्रियंका चुपचाप अपनी सीट पर वापस बैठ गईं। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें रगंभेद के कारण वहां नहीं जाने दिया गया, जबकि वह खुद भी फर्स्ट क्लास की ही पैसेंजर थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया है फोन सेक्‍स

'कॉफी विद करण' के कॉफी शॉट वाले सेशन में प्रियंका ने इसको लेकर खुलासा किया था। करण ने सवाल किया कि क्‍या उन्‍होंने कभी फोन सेक्‍स किया है? सेशन के नियम के हिसाब से सवाल पर हां का जवाब देने के लिए कॉफी का शॉट लगाना था। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने बिना कुछ कहे, झट से शॉट पी लिया। करण यह देखकर अवाक रह गए। बाकी इशारा तो आप समझ ही गए होंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने ब्रेकअप के बाद किया बॉयफ्रेंड को किस
प्रियंका चोपड़ा ने यह बात भी स्‍वीकार की है कि उन्‍होंने ब्रेकअप के बाद अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड को किस किया है। हालांकि, उन्‍होंने यह नहीं बताया कि वह बॉयफ्रेंड कौन था। लेकिन उन्‍होंने यह जरूर कहा कि अफेयर्स के मामले में वह लकी रही हैं और हां, उन्‍होंने यह भी कुबूल किया कि रिश्‍ते में उन्‍होंने किसी का दिल तोड़ा है।