Filmipop

Priyanka Chopra Daughter Pic: क्‍या आपको भी प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाक और होंठ देख इरिटेशन हो रही है?

Curated by जैसमिन | Hindi Filmipop | Updated: 23 Nov 2022, 1:41 pm
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती के आधे चेहरे की तस्‍वीर, खफा हुए फैंस
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती के आधे चेहरे की तस्‍वीर, खफा हुए फैंस
बैठे-बैठे क्‍या करें, करना है कुछ काम... अरे प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की फोटो डाली, मिल गया दिनभर का काम। हमारी इंटरनेट की दुनिया भी बड़ी मजेदार है। यहां सुबह-शाम लोग काम ढूंढ़ते हैं। अब बुधवार सुबह की ही बात लीजिए। हर तरफ एक ही चर्चा है, प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का चेहरा दिखा दिया। अरे नहीं... नहीं। पूरा नहीं आधा चेहरा ही दिखाया है अभी। अच्‍छा हां। होंठ और नाक दिख रही है मालती की। क्‍यूट है ना। पापा निक जोनस पर गई है। अरे नहीं, ये तो मां प्रियंका पर गई है। कुछ-कुछ नानी मधु चोपड़ा जैसी भी लग रही है। मतल‍ब 10 महीने की बच्‍ची की तस्‍वीर की एक झलक में कितना कुछ दिख रहा है सबको।

खैर, Priyanka Chopra और Nick Jonas की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास पर हर तरफ से प्यार की बौछार हो रही है। बुधवार की तड़के प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती मैरी की फोटो शेयर की। 10 महीने से जो चेहरा छिपा हुआ था, उसकी एक झलक देखने को मिली है सबको। आपके भी किसी न किसी सोशल ग्रुप में फोटो आ गई है। लेकिन क्‍या आपको भी तस्‍वीर देखकर यही लगा कि अरे यार, ये क्‍या मजाक है। ठीक है, हम Malti Marie को देखना चाहते हैं, इमोशन जुड़े हुए हैं उससे, पर ये क्‍या फिर धोखा। आधा चेहरा ही दिखाया।

Priyanka Chopra Daughter Pic: क्‍या आपको भी प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाक और होंठ देख इरिटेशन हो रही है?

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की ये फोटो


आपकी नाराजगी जायज है। यकीन मानिए, यही सही रिएक्‍श है। बाकी Aww वाले सारे झूठे हैं। सिनेमा और सिलेब्रिटीज में दिलचस्‍पी रखने वाले हर एक इंसान की एक्‍टर्स की पर्सनल लाइफ में दिलचस्‍पी होती है। यही कारण है कि प्रियंका चोपड़ा ने जब दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनास से शादी की थी, तो बतौर फैन हम हर एक झलक देखना चाहते थे। सिर्फ प्रियंका ही क्‍यों, हर सिलेब्रिटीज के साथ हमारी ऐसी ही दिलचस्‍पी होती है।


शादी के बाद जब जनवरी 2022 में प्रियंका ने घोषणा की कि सरोगेसी के जरिए उन्‍हें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस हुई है, तो एक फैन होने के नाते आपने भी इसका दिल खोकर स्वागत किया। उनकी खुशी में खुश भी हुए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह धोखे पर धोखा है। हर बार, लगातार बीते 10 महीने से प्रियंका या निक ने मालती की जितनी भी तस्‍वीरें शेयर कीं, सब में उसका चेहरा छ‍िपा हुआ है। कभी इमोजी से तो कभी फोटो का एंगल ऐसा है कि चेहरा न दिखे। ये तो नाइंसाफी हुई ना, फैंस के साथ। आपकी खुश‍ियों में खुश रहने वालों के साथ।


सोशल मीडिया पर बनावटी मुस्‍कान बिखेरने वालों के बीच कई सच्‍चे फैन ऐसे हैं, जो इरिटेट हो रहे हैं। सिर्फ प्रियंका चोपड़ा से ही नहीं, उन तमाम सेलेब्‍स से, जो इस तरह की हरकते करते हैं। वैसे, सेलेब्‍स के लिए अब यह नया ट्रेंड बन चुका है। शादी करनी है, लेकिन किसी को फोटो नहीं दिखाना। परिवार की खुशियों में फैंस को शामिल भी करना है, लेकिन सबसे छिपाना भी है। इस लिस्‍ट में प्रियंका अकेली नहीं हैं। अनुष्‍का शर्मा से लेकर सोनम कपूर, आलिया भट्ट तक सब इसमें शामिल हैं।