Filmipop

शादी करके विदेश चली गईं मुमताज तो टूट गए थे राजेश खन्ना, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया

Edited by संगीता तोमर | Hindi Filmipop | Updated: 20 Nov 2023, 4:01 pm
शादी करके विदेश चली गईं मुमताज तो टूट गए थे राजेश खन्ना, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया
शादी करके विदेश चली गईं मुमताज तो टूट गए थे राजेश खन्ना, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया
राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी एकदम हिट थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। मुमताज और राजेश खन्ना ने साथ में करीब 10 फिल्में की थीं, और वो सभी हिट रहीं। साथ काम करते-करते उनके बीच करीबी रिश्ता बन गया था। शायद यही वजह रही कि जब मुमताज की शादी हुई थी तो राजेश खन्ना टूट गए थे। एक्ट्रेस ने इसकी कहानी कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताई थी।
मुमताज ने राजेश खन्ना के साथ 'आपकी कसम', 'दुश्मन', 'सच्चा झूठा' और 'दो रास्ते' जैसी फिल्मों में काम किया था। लेकिन 1974 में मुमताज ने करियर के पीक पर शादी कर ली और एक्टिंग छोड़ दी। इसके बाद वह पति के साथ अमेरिका जाकर बस गई थीं। मुमताज के पति का नाम मयूर माधवानी है और वह एक बिजनेसमैन हैं।
शादी करके विदेश चली गईं मुमताज तो टूट गए थे राजेश खन्ना, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया

शादी करके विदेश चली गईं मुमताज तो टूट गए थे राजेश खन्ना, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया

मुमताज की शादी से दुखी, कहा थ- मेरा दाहिना हाथ चला गया

मुमताज ने 'पिंकविला' से बातचीत में बताया था कि काका यानी राजेश खन्ना उनकी शादी के बाद दुखी हो गए थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, लोगों ने उन्हें बताया था कि जब उन्होंने शादी के बाद इंडिया छोड़ा तो राजेश खन्ना का दिल टूट गया था। वह भावुक हो गए और कहा था कि मेरा दाहिना हाथ खो गया। मुमताज के मुताबिक, राजेश खन्ना ने उन्हें बहुत याद किया क्योंकि उनके बीच काफी गहरा बॉन्ड था। दोनों साथ में अच्छा वक्त बिताते थे।

शादी करके विदेश चली गईं मुमताज तो टूट गए थे राजेश खन्ना, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया

फोटो: ETimes


ब्रेस्ट कैंसर को दी थी मात, राजेश खन्ना ने दी थी हिम्मत

मुमताज और राजेश खन्ना के बीच यह बॉन्ड तब और मजबूत हो गया था, जब एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी थी। तब राजेश खन्ना ने मुमताज की हिम्मत की तारीफ की थी।
शादी करके विदेश चली गईं मुमताज तो टूट गए थे राजेश खन्ना, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया

फोटो: ETimes


डिंपल कपाड़िया से राजेश खन्ना की शादी और तलाक

राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। साल 2012 में उनका निधन हो गया था। लोग प्यार से उन्हें 'काका' कहकर बुलाते थे। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया शादी के बाद दो बेटियों- ट्विंकल और रिंकी के पैरेंट्स बने। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से 1973 में शादी की थी और 1984 में वो अलग हो गए थे।

अंजू महेंद्रू संग रिलेशन

डिंपल कपाड़िया से पहले राजेश खन्ना का एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर अंजू महेंद्रू के साथ रिलेशन रहा था। दोनों सात साल तक रिश्ते में थे, पर ब्रेकअप हो गया।