आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया... ये नाम सुनकर आपका दिमाग चकरा गया होगा। आखिर ये कौन हैं? लेकिन जब इस नाम के पीछे की असल सच्चाई जानेंगे तो आप कहेंगे कि आप तो इनके सबसे बड़े फैन हैं। जी हां, आदित्य प्रतीक सिंह कोई और नहीं बल्कि बादशाह ही हैं। रैपर बादशाह का असली नाम यही हैं। 19 नवंबर को बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले बादशाह ने अपने रैप से इंडस्ट्री में नई लहर आई थीं। उन्हें ही क्रेडिट जाता है जिन्होंने इस नए अंदाज से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बादशाह के बारे में अनसुने किस्से बताते हैं।
एक बार कपिल शर्मा शो में उन्होंने बताया था कि आखिर कैसे उन्होंने अपना नाम आदित्य से बदलकर बादशाह कर लिया। उनका ये नाम शाहरुख खान की वजह से पड़ा। वह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। जब साल 1999 में शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बादशाह आई थी तो ये शब्द काफी पॉपुलर हो रहा था। मैं उस वक्त खूब गाने लिखा करता था। मेरे गाने भी काफी पसंद किए जाने लगे और दोस्त मुझे बादशाह कहने लगे। धीरे धीरे मेरा स्टेज नेम बादशाह पड़ गया।
हनी सिंह के साथ किया था करियर शुरू
बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब इंडस्ट्री के मशहूर गायकों के साथ की थी। उन्होंने हनी सिंह, इक्का, रफ्तार और लिल गोलू के बैंड के साथ करियर शुरू किया पर ये बैंड साल 2012 तक आते आते बिखर गया।
बादशाह से नहीं करती थी कोई लड़की स्कूल में बात
बादशाह बताते हैं कि वह अगर रैपर नहीं होते तो आईएस होते। वह स्कूल समय में काफी होनहार थे। वह खुद को हमेशा पढ़ाई में झोंके रखते थे और बोलचाल भी कम रखते थे। वह क्लास में सबसे कम बोलने वाले लड़के थे और सारा दिन किताबों में घुसे रहते थे। इस वजह से क्लास की लड़कियां उनसे बात नहीं करती थीं।
बादशाह की प्रेम कहानी और वो दर्दनाक ब्रेकअप
बादशाह वैसे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। मगर एक बार उन्होंने अपनी अधूरी लवस्टोरी से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि वह एक लड़की के प्यार में पागल थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे पर लड़की को उनका गाना बजाना पसंद नहीं था और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
बादशाह की शादी और वो गॉसिप्स
बादशाह कुछ समय पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत चर्चा में आए थे। वैसे रैपर ने साल 2015 में जैस्मिन संग शादी रचाई। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है। मगर साल 2019 में दोनों की अलगाव की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। कहा जाता है कि वह अलग हो चुके हैं लेकिन बादशाह इन सवालों पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करते हैं।