Filmipop

भाई के दोस्त को दिल दे बैठीं थीं रवीना टंडन, पर वो लड़का कर बैठा भद्दा मजाक!

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 28 Oct 2023, 7:28 pm
भाई के दोस्त पर आ गया था रवीना टंडन का दिल
भाई के दोस्त पर आ गया था रवीना टंडन का दिल
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीन टंडन। वो फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अपने काम और मैरिड लाइफ में बिजी हैं। उनके बच्चे काफी बड़े हो चुके हैं। गोद ली हुई बेटियों के भी बच्चे हो चुके हैं। लेकिन रवीना की पिछली जिंदगी से जुड़े किस्से लोग आज भी बड़े चाव से पढ़ते हैं। लोग अभी भी उनके अतीत में झांकना चाहते हैं। आइये जानते हैं उनके क्रश से जुड़ा किस्सा, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।
Raveena Tandon ने सिमी ग्रेवाल के शो में बताया था कि वो जब वो स्कूल में थीं, तब उन्हें भाई के दोस्त पर क्रश था। उस समय उनकी उम्र मात्र 14 साल थी। उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ था।

भाई के दोस्त ने उड़ा दिया मजाक

यही वजह थी कि जब वो अपने भाई के दोस्त से मिलीं तो उसने उनके मोटापे का मजाक उड़ा दिया। ये बात रवीना को पसंद नहीं आई। उन्होंने खुद पर मेहनत करने की ठानी। करीब 2 साल बाद वो पूरी तरह से बदल चुकी थीं।

ट्रांसफॉर्मेशन देख शॉक्ड हो गया लड़का

भाई के दोस्त को दिल दे बैठीं थीं रवीना टंडन, पर वो लड़का कर बैठा भद्दा मजाक!

रवीना


जब उस लड़के ने रवीना का ट्रांसफॉर्मेशन देखा तो शॉक्ड हो गया। उसने तब रवीना से बात भी करने की कोशिश की, लेकिन तब तक रवीना अपना मन बदल चुकी थीं।