Rohit Shetty Had His First Salary Of Just 35 Rupees Today The Owner Crores
कभी अजय देवगन की फिल्म के निर्देशन के लिए रोहित शेट्टी को मिले थे 35 रुपये, आज एक महीने में करोड़ों की है कमाई
Curated by अर्चना सिंह | Hindi Filmipop | Updated: 22 May 2023, 8:16 pm
रोहित शेट्टी नेट वर्थ
फिल्मों में बड़ी-बड़ी कारें, ट्रक और चॉपर को एक्शन सीन के दौरान उड़ाने वाले रोहित शेट्टी अपने इसी काम के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी ने दो दशक के करियर में अपने लिए इंडस्ट्री में एक शानदार जगह बना ली है। रोहित इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 13' को होस्ट कर रहे हैं और इसे लेकर चर्चा में हैं। आज रोहित रोहित शेट्टी हर महीने करोड़ों की कमाई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 17 साल की उम्र में 'फूल और कांटे' डायरेक्ट करने के लिए उन्हें कितने रुपये मिले थे?
रोहित शेट्टी ने फिल्म 'जमीन' से साल 2003 से डेब्यू किया था। 17 की उम्र ने उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए उन्हें मात्र 35 रुपये मिले थे। कहा जाता है कि ये पैसे उन्होंने अपने खाने और ट्रैवल पर खर्च किए थे। 'सिंघम' और 'गोलमाल' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी आज हर महीने करोड़ों में कमाई करते हैं।
आज रोहित शेट्टी सबसे अधिक कमाई करने वाले डायरेक्टर्स में से एक हैं। Rohit Shetty Production House Pvt. Ltd से रोहित की सबसे अधिक कमाई होती है। निर्देशन, टीवी विज्ञापन के अलावा शोज़ होस्ट के जरिए भी रोहित शानदार कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी को एक फिल्म के निर्देशन के लिए करीब 18 करोड़ रुपये मिलते हैं।
बताया जाता है कि रोहित शेट्टी ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं रोहित शेट्टी का नेट वर्थ 280 करोड़ रुपये के करीब बताया जाता है। रोहित की मंथली इनकम करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास है और वहीं सलाना कमाई करीब 36 करोड़ रुपये बताई जाती है। रोहित के पास फोर्ड मस्टैंग, एएमजी जी6, लैंबॉर्गिनी उरुस, रेंज रोवर जैसे कई ऐसी लग्जरी कारें हैं और मुंबई में एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।