Salman Khan In Tears After Recalling Struggling Days When He Did Not Have Money To Buy A Shirt With Jeans
महंगी दुकान में सलमान खान ने पैसों की वजह से छोड़ दी थी शर्ट, सुनील शेट्टी कुछ ऐसे पूरी की थी एक्टर की ख्वाहिश
Curated by अर्चना सिंह | Hindi Filmipop | Updated: 26 May 2023, 3:12 pm
सलमान खान ने स्ट्रगल को किया याद
सलमान खान और सुनील शेट्टी के बीच की दोस्ती उन दिनों से है जब दबंग खान ने अपना करियर शुरू भी नहीं किया था। इनफैक्ट सलमान का एक दिल छू जाने वाला किस्सा भी है, जो तब का है जब उनके पास इतने पैसे वैसे नहीं रहा करते थे। सलमान खान के उन दिनों में सुनील शेट्टी नें कैसे उनकी मदद की थी, यही किस्सा एक्टर ने खुद सुनाया था।
आज सलमान खान के पास वो सब है जो एक सुपरस्टार के पास होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने वो दौर भी देखा है जब दुकान में पसंद की चीजें देखकर उन्हें मन मारना पड़ता था। सलमान खान के पास आज पैसों की कमी नहीं और उनका अपना अपना खुद का क्लोदिंग ब्रैंड भी है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनके पास पैसे-वैसे नहीं होते थे और कपड़े की दुकान में कुछ पसंद आने पर बी वो खरीद नहीं पाए थे। अपना ये किस्सा सलमान खान ने एक इवेंट में खुद सुनाया था और उनकी आंखें भर आई थी।
'मैं यहां एक शर्ट और जीन्स से अधिक नहीं खरीद सकता था'
सलमान खान ने बताया, 'कई साल पहले की बात है जब पैसे-वैसे नहीं थे और मैं सुनील शेट्टी की दुकान में चला गया। महंगी दुकान थी उनकी और मैं यहां एक शर्ट और जीन्स से अधिक नहीं खरीद सकता था।' सलमान ने ये भी बताया था कि उस वक्त वहां सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। सलमान ने वहां अपने लिए जीन्स तो खरीदी लेकिन शर्ट नहीं ले पाए। इसके बाद सुनील शेट्टी ने सलमान को स्टोनवॉश की एक शर्ट गिफ्ट कर डाली।
वही पर्स सलमान को गिफ्ट किया था
सलमान ये सब बताते हुए इमोशनल हो गए और उनकी आंखें भी भर आईं। सलमान ने इसी दौरान ये भी बताया था कि उस दुकान में उन्हें एक पर्स भी पसंद आया था, लेकिन सलमान मन मार कर रह गए थे। इसके बाद एक बार सुनील शेट्टी ने सलमान खान को अपने घर बुलाया और वही पर्स उन्हें गिफ्ट किया था।