Filmipop

Neelima Azeem: शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम ने की थी तीन बार शादी, जानें कौन-कौन थे उनके पूर्व पति

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 3 Jun 2023, 10:44 pm
शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम ने की थी तीन बार शादी, जानें कौन थे उनके पूर्व पति
शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम ने की थी तीन बार शादी, जानें कौन थे उनके पूर्व पति
शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम की पर्सनल लाइफ कई उतार-चढ़ाव से भरी रही है। एक्टर के पिता पंकज कपूर रहे तो मां नीलिमा अजीम। नीलिमा अजीम ने एक नहीं बल्कि तीन तीन शादियां की लेकिन तीनों बार उन्हें प्यार में निराशा ही मिलीं। 2 दिसंबर 1958 को जन्मी नीलिमा अजीम की आइए आज आपको लवस्टोरी और शादी के बारे में बताते हैं। उन्होंने कब किससे शादी की, उनके कितने बच्चे हैं और अब वह क्या कर रही हैं।
नीलिमा अजीम एक्टिंग के साथ साथ बहुत अच्छी कथक डांस भी हैं। वह खुद का एक फाउंडेशन भी चलाती हैं जिसके जरिए वह वर्कशॉप आयोजित करती हैं। अब वह एक्टिंग से दूर हो गई हैं और लोगों को डांस भी सिखाती हैं। शाहिद कपूर के साथ अक्सर उन्हें देखा जाता रहा है।

नीलिमा अजीम की पहली शादी

Neelima Azeem: शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम ने की थी तीन बार शादी, जानें कौन-कौन थे उनके पूर्व पति

नीलिमा अजीम की पहली शादी शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर से हुई थी। जब उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थीं। तो पंकज कपूर उनसे पांच साल बड़े हैं। शादी के कुछ समय बाद शाहिद कपूर का जन्म हुआ। मगर नीलिमा को पहला झटका तब लगा जब उनका और पंकज का रिश्ता अनबन से गुजरने लगा। फिर दोनों ने तलाक का फैसला लिया और अलग हो गए।

नीलिमा अजीम की दूसरी शादी

Neelima Azeem: शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम ने की थी तीन बार शादी, जानें कौन-कौन थे उनके पूर्व पति

नीलिमा अजीम ने दूसरी शादी अभिनेता राजेश खट्टर से हुई। दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों सेट पर मिले और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों दिल्ली से मुंबई भी साथ आए थे। नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर की शादी 11 साल चली। इस शादी से नीलिमा अजीम के छोटे बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ। तलाक के बाद नीलिमा भी आगे बढ़ गईं तो राजेश खट्टर ने भी दूसरी शादी कर ली।

नीलिमा अजीम की तीसरी शादी

Neelima Azeem: शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम ने की थी तीन बार शादी, जानें कौन-कौन थे उनके पूर्व पति

जब राजेश खट्टर के साथ उनकी शादी हुई थी तो सौतेला बेटा शाहिद कपूर उनके साथ ही रहा करते थे। यही वजह है कि ईशान और शाहिद सौतेले भाई होने के बावजूद एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों का बॉन्ड मिसाल माना जाता है। राजेश खट्टर से तलाक लेने के बाद नीलिमा अजीम ने बॉलीवुड एक्टर रजा अली खान से शादी की और ये शादी भी 5 साल में टूट गई। अब नीलिमा अजीम सिंगल हैं और अपने बच्चों और पोता-पोती के साथ समय बिताती नजर आती हैं।