![क्या 'पठान' बनाएगी नया रिकॉर्ड? जानिए ओपनिंग डे पर शाहरुख की टॉप-10 फिल्मों का हाल](https://hindi.filmipop.com/thumb/msid-97176722,imgsize-49872,width-700,height-393,resizemode-75/10-97176722.jpg)
बॉलीवुड में 'वॉर' के नाम है सबसे बंपर ओपनिंग का रिकॉर्ड
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में वैसे शाहरुख खान भी बहुत पीछे नहीं हैं। साल 2014 में रिलीज उनकी 'हैप्पी न्यू ईयर' ने ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह पहले दिन शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वैसे, अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दिलचस्प है कि 'वॉर' के डायरेक्टर वही सिद्धार्थ आनंद हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की 'पठान' का भी डायरेक्शन किया है। 'वॉर' के बाद आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुोस्तान' का नाम है, जिसने ओपनिंग डे पर 52.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, बाद में यह फिल्म बुरी तरह पिट गई थी।बहरहाल, ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्मों की बात करें, तो यह लिस्ट 'हैप्पी न्यू ईयर' से होते हुए 'जब तक है जान' तक जाती है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की पिछली रिलीज 'जीरो' भी शामिल है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Shahrukh Khan Top-10 Opening Day Collection
सोर्स: बॉलीवुड हंगामा | फिल्म का नाम | साल | ओपनिंग डे पर कमाई |
1. | हैप्पी न्यू ईयर | 2014 | 44.97 करोड़ रुपये |
2. | चेन्नई एक्सप्रेस | 2013 | 33.12 करोड़ रुपये |
3. | दिलवाले | 2015 | 21 करोड़ रुपये |
4. | रईस | 2017 | 20.42 करोड़ रुपये |
5. | जीरो | 2018 | 19.35 करोड़ रुपये |
6. | फैन | 2016 | 19.20 करोड़ रुपये |
7. | रा.वन | 2011 | 18.50 करोड़ |
8. | डॉन 2 | 2011 | 15.30 करोड़ रुपये |
9. | जब हैरी मेट सेजल | 2017 | 15.25 करोड़ रुपये |
10. | जब तक है जान | 2012 | 15.23 करोड़ रुपये |