
शमशेर राज कपूर। जिन्हें दुनियाभर में शम्मी कपूर से जाना जाता है। 'ब्रह्मचारी' और 'विधाता' जैसी ढेरों फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को भला कौन भुला सकता है। वह एक ऐसे एक्टर थे जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ के लिए खूब सुर्खियां बटौरते थे। लेकिन क्या आप उनकी पहली वाइफ से अवगत हैं। जी हां, शादी के दस साल बाद उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इस बात से उनका दिल ऐसा टूट गया था कि वह खुद को संभाल नहीं पाए थे।
ऐसे हुई थी शम्मी कपूर और गीता बाली की पहली मुलाकात

कहा जाता है कि शम्मी कपूर की मुलाकात गीता बाली के साथ रंगीन रातें फिल्म के सेट पर हुई थीं। तब तक गीता इंडस्ट्री में अपना सिक्का चमका चुकी थीं। जबकि शम्मी कपूर पैर जमाने की कोशिश ही कर रहे थे। कहा जाता है कि गीता बाली की सिफारिश पर ही उन्हें रंगीन रातें फिल्म मिली थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने तय कर लिया था कि वह शादी करेंगे।
कपूर खान ने नहीं दी इजाजत, तो भगाकर ले गए

शम्मी कपूर और गीता बाली की शादी के लिए कपूर खानदान राजी नहीं था। एक तो दोनों की उम्र में फासला था दूसरा ये कि गीता शम्मी के बड़े भाई राज कपूर और पिता पृथ्वीराज की हिरोइन तक रह चुकी थीं। कहते हैं जब परिवार ने शादी के लिए रजामंदी नहीं दी तो वह गीता बाली के साथ भागकर शादी करने के लिए तैयार हो गए थे।
गीता बाली का हुआ गया निधन

दोनों ने ऐसा किया भी। गीता बाली और शम्मी कपूर ने मुंबई के वानगंगा मंदिर में आधी रात को शादी की थी। मगर दोनों का साथ शादी के दस साल बाद फिर टूट गया। साल 1965 में गीता बाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चेचक बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं आदित्य और कंचन।