Filmipop

शम्मी कपूर का असली नाम क्या था? दो बीवियों और एक गर्लफ्रेंड के बारे में जानिए सबकुछ

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 21 Oct 2023, 10:28 pm
शम्मी कपूर ने की थीं दो शादियां
शम्मी कपूर ने की थीं दो शादियां
शम्मी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के गुजरे जमाने के फेमस सितारे रहे हैं। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था और उन्होंने 14 अगस्त 2011 को आखिरी सांस ली थी। पर अपनी जिंदगी में वो कुछ ऐसा करके गए कि लोग उन्हें याद रखते हैं और आगे भी याद रखेंगे। वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रहे। अपने पांच दशक के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है, उन्होंने दो शादियां की थीं और वो 18 साल की एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे।

Shammi Kapoor का असली नाम शमशेर राज कपूर था, लेकिन उनका फिल्मी नाम शम्मी था। वो पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे। उन्होंने 1953 में 'जीवन ज्योति' फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद 'तुमसे ना देखा' में काम किया और इसी फिल्म से उन्हें सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई फिल्मों में काम किया।

पहली बीवी और बच्चे

शम्मी कपूर का असली नाम क्या था? दो बीवियों और एक गर्लफ्रेंड के बारे में जानिए सबकुछ

गीता बाली


साल 1955 में 'मिस कोका कोला' फिल्म के सेट पर शम्मी कपूर की मुलाकात गीता बाली से हुई थी। दोनों ने 'रंगी रातें' में काम किया और इसी मूवी की शूटिंग के दौरान वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे। चार महीने में ही दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली और अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश भी थे।

शम्मी कपूर ने की दूसरी शादी

गीता बाली और शम्मी कपूर के दो बच्चे हुए। बेटा आदित्य राज कपूर और बेटी कंचन। शादी के 10 साल बाद गीता को स्मॉल पॉक्स हुआ, वो बीमार हुईं और चल बसीं। गीता की मौत ने शम्मी को झकझोर दिया था। उन्हें चार साल लगे इस सदमे से उबरने में। फिर उन्होंने नीला देवी से दूसरी शादी की।

18 साल की मुमताज से करना चाहते थे शादी

शम्मी की मौत के बाद मुमताज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शम्मी कपूर उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ये शर्त रखी थी कि शादी के बाद उन्हें फिल्मी करियर छोड़ना पड़ेगा। इसलिए 18 साल की मुमताज ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था।