Shashi Kapoor Wife Name Jennifer Kendal What Happened To Her
इस एक्ट्रेस पर जान छिड़कते थे शशि कपूर, घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी, आखिरी में मिला कभी ना मिटने वाला दर्द
Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 11 Sep 2023, 10:15 pm
शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वो पर्सनल लाइफ के कारण खूब चर्चा में रहे। उन्होंने इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात दिलचस्प थी। परिवार इनकी शादी के खिलाफ था, लेकिन इनके प्यार के आगे किसी की नहीं चली। दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक था, लेकिन एक दिन शशि की सारी खुशियां छिन गईं!
साल 1956 की बात है, जब शशि कपूर की मुलाकात इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई थी। उस दौरान दोनों अपने-अपने थिएटर ग्रुप के लिए काम कर रहे थे। शशि अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के थिएटर ग्रुप के असिस्टें मैनेजर होने के साथ-साथ एक्टर भी थे।
मिलते-जुलते हुआ प्यार
जेनिफर और शशि कपूर
उस जमाने में Geoffrey Kendal का Shakespearean ग्रुप भी था, जिसे जेनिफर Geoffrey की बेटी थीं। जेनिफर और शशि कुछ मुलाकात के बाद एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जेनिफर के परिवार ने शुरू में इस रिश्ते का विरोध दिया, लेकिन भाभी गीता बाली के सपोर्ट से दोनों ने 1958 में शादी कर ली।
फिल्मों में भी साथ किया काम?
क्या आप जानते हैं कि शशि और जेनिफर ने एक साथ फिल्मों में काम भी किया है। दोनों ने ज्यादातर मर्चेंट आइवरी प्रोडक्शंस के लिए काम किया।
शशि और जेनिफर के बच्चे
शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं- कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर। जेनिफर और शशि ने 5 नवंबर 1978 को मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की।
जेनिफर की मौत
साल 1984 की बात है। जेनिफर और शशि एक-दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जेनिफर की कैंसर से मौत हो गई।
शशि को लगा गहरा सदमा
जेनिफर की मौत से शशि कपूर को गहरा सदमा लगा था। वो गहरे डिप्रेशन में चले गए थे और इससे वो कभी उबर नहीं पाए। साल 2017 में उन्होंने आखिरी सांस ली।