Filmipop

आज ये लड़का बन चुका है बॉलीवुड का मशहूर एक्टर, कभी चंद पैसों के लिए था मोहताज, कड़ी मेहनत से की कायापलट

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 27 Jan 2023, 4:33 pm
इस बच्चे को आपने पहचाना? आज के समय में इस लड़के का खूब नाम है। वह मशहूर एक्टर है। बॉलीवुड से लेकर मराठी सिनेमा में इनकी तूती बोलती है। जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि श्रेयस तलपड़े हैं। एक समय था जब उन्हें इकबाल फिल्म के चलते खूब फेम मिला था। मगर साउथ की पुष्पा ने तो उन्हें धुआंधार पॉपुलर किया। दरअसल अल्लू अर्जुन की पुष्पा हिंदी के लिए वह एक्टर की आवाज बने थे। इस फिल्म के बाद उनकी खासा चर्चा रही थी। आइए श्रेयस तलपड़े की तस्वीरें दिखाते हैं और उनकी फैमिली से भी रूबरू करवाते हैं।
आज के समय में बेशक श्रेयस तलपड़े एक मशहूर नाम हो लेकिन एक समय था जब उन्होंने आर्थिक तंगी को फेस किया है। उनके पास घर का किराया भरने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। उन्होंने करियर की शुरुआत मराठी टीवी से की थी। फिर एक समय ऐसा आया कि उनके पास काम नहीं था। वह कुछ किरदारों से संतुष्ट नहीं थे और एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। श्रेयस तलपड़े की किस्मत पलटी नागेश कुकनूर की फिल्म से।
एक वक्त ऐसा था जब किराए के पैसे नहीं थे
आज ये लड़का बन चुका है बॉलीवुड का मशहूर एक्टर, कभी चंद पैसों के लिए था मोहताज, कड़ी मेहनत से की कायापलट

एक बार खुद श्रेयस तलपड़े ने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने कहा था कि करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी कुछ फेस किया। रूम का किराया देने के लिए पैसे नहीं होते थे। एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें सैंडविच खाने के लिए भी सोचना पड़ रहा था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और खूब मेहनत की।

अपनी किस्मत खुद बनाई
आज ये लड़का बन चुका है बॉलीवुड का मशहूर एक्टर, कभी चंद पैसों के लिए था मोहताज, कड़ी मेहनत से की कायापलट

अपनी कड़ी मेहनत से श्रेयस तलपड़े ने अपनी किस्मत बनाई। आज वह सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बिजनेसमैन भी हैं। वह फिल्में डायरेक्ट भी करते हैं और प्रड्यूस भपी। उन्होंने कुछ समय पहले नाइन रासा नाम का ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बनाया।

श्रेयस तलपड़े की प्यारी सी लवस्टोरी
आज ये लड़का बन चुका है बॉलीवुड का मशहूर एक्टर, कभी चंद पैसों के लिए था मोहताज, कड़ी मेहनत से की कायापलट

श्रेयस तलपड़े की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। एक बार वह कॉलेज फेस्ट में पहुंचे थे। यहां उनका दिल सेक्रेटरी दीप्ति पर आ गया। उन्हें पहली ही नजर में प्यार हो गया और उन्होंने शादी का फैसला लिया।

श्रेयस की बेटी
दोनों ने साल 2004 में शादी की। कई साल दोनों को बच्चे नहीं हुए तो साल 2018 में दोनों ने सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बनने का फैसला लिया। आज उनकी एक बेटी है जिसका नाम आद्या है।