

फोटो: Twitter@avmproductions
चूल्हा-चौका करती थीं मनोरमा
तब मनोरमा स्कूल में थीं। मां की ऐसी हालत देख मनोरमा ने स्कूल छोड़ दिया और वह लोगों के घर जाकर नौकरानी का काम करने लगीं। तब मनोरमा सिर्फ 11 साल की थीं। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते और पढ़ते हैं, उस उम्र में मनोरमा घर चलाने लगी थीं।घरों में काम करने के साथ ही मनोरमा ने एक ड्रामा ट्रूप के साथ काम करना शुरू कर दिया। ड्रामा ट्रूप में मनोरमा को एक छोटा सा रोल करना था, लेकिन वह गाना नहीं गा सकती थीं और इसलिए ट्रूप से निकल गईं। बाद में ड्रामा ट्रूप ने एक नाटक में मनोरमा को रोल दिया। तब वह 12 साल की थीं। इस तरह मनोरमा के एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।

फोटो: Twitter@avmproductions
12 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू
अपने छह दशक लंबे करियर में मनोरमा ने दर्जनों फिल्मों में मां के किरदार निभाए और अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई हिट फिल्में भी दीं। 12 साल की उम्र से मनोरमा ने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और छह दशक तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन 2013 और 2015 के बीच मनोरमा की तबीयत बिगड़ गई और वह बीमार रहने लगीं। वह कई दिनों तक अस्पताल में भी रहीं और फिर 10 अक्टूबर 2015 में उनका निधन हो गया। तब वह 78 साल की थीं।
फोटो: Twitter@avmproductions