साल 2022 में फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा रहा। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। अब नया साल 2023 नई उम्मीदें लेकर आया है। साल के पहले महीने जनवरी में जहां बॉलीवुड से 'कुत्ते', 'मिशन मजनू', 'पठान' और 'गांधी और गोडसे' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसी दौरान साउथ की चार भाषाओं में कम से कम 10 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। उम्मीदें दक्षिण भारत को भी है, इस नए साल में बॉक्स ऑफिस का हाल पिछले साल जैसा नहीं होगा। आइए, एक नजर डालते हैं जनवरी 2023 में रिलीज हो रही साउथ इंडियन फिल्मों पर-
नंदामुरी बालकृष्ण इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म में वह डबल रोल में होंगे। वह बाप और बेटे दोनों के रोल में नजर आएंगे। कहानी एक विदेशी बैंक के मैनेजर की है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए हिंदुस्तान वापस आता है। फिल्म में बालकृष्ण के साथ श्रुति हासन, दुन्या विजय, लाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।
पिछले साल रिलीज चिरंजीवी की 'गॉडफादर' सिनेमाघरों में बहुत अच्छा बिजनस नहीं कर पाई थी। इस साल वह एक्शन-कॉमेडी 'वॉल्टेयर वीरय्या' लेकर आ रहे हैं। चिंरजीवी के साथ फिल्म में प्रकाश राज विलेन के रोल में हैं। बॉबी सिम्हा, श्रुति हासन और केथरीन ट्रेसा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विद्या वसुला अहम
मणिकांत गेली इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। कहानी एक कपल विद्या और बासु की की है। दोनों के रिश्ते में घमंड, नाराजगी, मतभेद, जैसी बहुत सी चीजें हैं। शिवानी राजशेखर और राहुल विजय इस फिल्म में लीड रोल में हैं। 14 जनवरी को रिलीज हो रही यह फिल्म आज के जमाने के रिश्तों में आने वाली प्रॉब्लम्स पर बात करती है।
थुनिवू
बोनी कपूर 'थुनिवू' के प्रोड्यूसर हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। कहानी में एक अपराधी है, जो अपने गैंग के साथ चेन्नई में बैंक लूट के लिए मास्टर प्लान बनाता है। कहानी ट्विस्ट और मिस्ट्री है। फिल्म में अजीत कुमार, मंजू वारियर, प्रेम कुमार और अजय लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।
वारिसु
'वारिसु' एक खुशमिजाज लड़के की कहानी है। जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है। उसके पिता का निधन हो जाता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, विजय, प्रकाश राज, प्रभु लीड रोल में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्रांति
'क्रांति' देश की शिक्षा व्यवस्था पर चोट करती है। कहानी में एक NRI है, जो इस एजुकेशन सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए अपने बचपन के कन्नड़ मीडियम स्कूल जाता है। इसमें दर्शन, रचिता राम और रविचंद्रन ने लीड रोल में हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।
शिवाजी सुरथकल 2
अपनी पहली फिल्म की तरह, इस बार भी कहानी पुलिस अफसर शिवाजी और उनकी ईमानदारी की है। वह एक सीरियल किलिंग के रहस्य को सुलझाने में लगा हुआ है। लेकिन तभी कहानी बदलने लगती है। फिल्म में में रमेश अरबिंदो लीड रोल में हैं। यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी।
ऑर्केस्ट्रा मैसूर
इस म्यूजिकल फिल्म का हीरो ऑर्केस्ट्रा बजाने के लिए जुनूनी है। लीड रोल में पूर्णचंद्र मैसूर और राजलक्ष्मी हैं। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।
आयशा
'आयशा' की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे सऊदी अरब के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में मंजू वारियर लीड रोल में हैं। उनके साथ राधिका, सजना और पूर्णिमा भी लीड रोल में हैं। फिल्म 20 जनवरी को रिलीज होगी।
पूवन
'पूवन' फिल्म समाज की कुछ ऐसी समस्याओं पर बात करती है, जिस पर या तो हम बात करना नहीं चाहते, या फिर उसे समस्या मानते ही नहीं हैं। विनीत वासुदेवन इस फिल्म में लीड रोल में हैं। यह फिल्म 06 जनवरी को रिलीज होगी।