Filmipop

Suniel Shetty ने वाइफ माना को पाने के लिए तोड़ दी थी धर्म की दीवार, परिवार वाले 9 साल तक रहे थे प्यार के खिलाफ

Edited by अर्चना सिंह | Hindi Filmipop | Updated: 23 Jan 2023, 8:17 pm
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज 23 जनवरी को क्रिकेटर के.एल. राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले आलीशान फार्महाउस पर हुआ है। आज अथिया की शादी के मौके पर हम लेकर आए हैं सुनील शेट्टी की शादी का किस्सा जो किसी रोमांटिक फिल्म की कहानी से कम नहीं।

गुजराती- मुस्लिम परिवार से हैं माना शेट्टी

माना शेट्टी का जन्म गुजराती- मुस्लिम परिवार में हुआ था। माना के पिता का नाम इफ्तिखार एम. कादरी था जो पेशे से आर्किटेक्ट थे। इस तरह माना आधी गुजराती मुस्लिम फैमिली और आधी पंजाबी हिन्दू हैं। हालांकि, कहते हैं कि दोनों की फैमिली को इस बात का डर था कि अलग धर्म होने की वजह से कहीं शादी चल न पाए और यही वजह थी कि उन्हें अपनी फैमिली को मनाने में 1-2 साल नहीं बल्कि करीब 9 साल लग गए।

पहली नजर में ही माना से सुनील शेट्टी को हो गया था प्यार

कहते हैं माना को देखते ही सुनील शेट्टी को उनसे प्यार हो गया था। चर्चा है कि सुनील शेट्टी ने पहली बार माना को मुंबई स्थित नेपियन सी रोड पर स्थित एक पेस्ट्री शॉप में देखा था, जहां एक्टर अक्सर अपने दोस्तों से मिलने जाया करते थे। माना को पहली नजर में देखते ही सुनील उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। सुनील शेट्टी ने माना तक पहुंचने के लिए पहले उनकी बहन से दोस्ती की। बताया जाता है कि एक कॉमन फ्रेंड से उन्होंने पार्टी रखने की कही और माना को बुलाने को कहा ताकि उनकी मुलाकात की कहानी आगे बढ़ सके।

शादी के बीच खड़ी हो गई थी धर्म की दीवार

कहते ये भी हैं कि सुनील शेट्टी इस पार्टी के बाद उन्हें बाइक राइड पर भी ले गए। उन्हें एहसास हो गया था कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया और आखिरकार बात शादी तक पहुंची। दोनों परिवार के बीच धर्म की दावीर खड़ी हो गई और उन्होंने इस रिश्ते को नकार दिया। हालांकि, इस दौरान भी दोनों कोशिश करते रहे कि वे लोग इस शादी के लिए मान जाएं। हालांकि, उनके पास भागकर शादी करने का ऑप्शन भी था लेकिन वे परिवार वालों के खिलाफ जाकर ऐसा कुछ नहीं करना चाहते थे जिससे उन्हें तकलीफ पहुंचे।

परिवार वालों ने घुटने टेक दिए

वक्त के साथ परिवार वालों ने इनकी बॉन्डिंग देखकर दोनों के सामने घुटने टेक दिए। करीब 9 साल लंबे अफेयर के बाद 25 दिसंबर 1991 को सुनील और माना शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद से माना और सुनील आज तक एक खुशहाल शादीशुदा लाइफ को जी रहे हैं। दोनों ने प्रफेशनल लाइफ जितना ही अपनी पर्सनल लाइफ को भी वैल्यू दिया। बॉलीवुड के हैप्पी कपल में से एक गिने जाते हैं सुनील और माना।