

फोटो: Filmfare

फोटो: YouTube/AsianPaints
सुनील शेट्टी के फार्म हाउस नाम है 'जहान'
सुनील शेट्टी ने अपने इस फार्म हाउस का नाम 'जहान' रखा है। यहां हर तरह की लग्जरी है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सुनील शेट्टी ने यह फार्म हाउस खंडाला में एक पहाड़ी के ऊपर बनवाया है। फार्म हाउस में अर्दी टेक्स्चर है और हर तरफ काफी हरियाली है। हर कोने में ढेर सारे पौधे हैं। सुनील शेट्टी ने बताया था कि उन्हें नेचर, पेड़-पौधों से बहुत लगाव है और इसलिए इसे अपने फार्म हाउस के हर कोने में प्रमुखता दी है।

फोटो: Filmfare
सुनील शेट्टी का फेवरेट कोना
सुनील शेट्टी के फार्म हाउस का एंट्रेंस लकड़ी का बना है। एक छोटी सी नदी टाइप है, जिस पर लकड़ी का खूबसूरत पुल बना है। सामने लॉन है, जिसमें भगवान बुद्ध की एक बड़ी सी मूर्ति लगी है। फार्म हाउस में सुनील शेट्टी की जो सबसे फेवरेट जगह है, वह है लिविंग एरिया।

फोटो: YouTube
पेड़-पौधों और लकड़ी से प्यार
एक्टर यहीं पर फैमिली के साथ ज्यादातर वक्त बिताते हैं। सुनील शेट्टी को पौधों और लड़की से बेहद प्यार है, इसलिए पूरे फार्म हाउस में यही चीजें ज्यादा नजर आती हैं, जो इसे खूबसूरत भी बनाती हैं।

फोटो: YouTube

फोटो: YouTube
18 साल पहले बनाया था फार्म हाउस, ये है कीमत
सुनील शेट्टी ने यह फार्म हाउस 18 साल पहले बनवाया था। बनाने का ख्याल कैसे आया और खंडाला की यह जगह ही क्यों चुनी? इस बारे में सुनील शेट्टी ने एक बार बताया था कि जब एक बार होली के दौरान वह खंडाला घूमने गए थे तो वहां बंजर और खाली पड़ी जमीन को देख ठिठक गए। वहां हर तरफ कैकटेस थे। तब सुनील शेट्टी के बेटे अहान बहुत छोटे थे, लेकिन उन्हें यह जगह बहुत पसंद आई थी। बस फिर सुनील शेट्टी ने बेटे की ख्वाहिश पूरी करने का मन बनाया और वहीं पर फार्म हाउस बना डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी के इस फार्म हाउस की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।