Filmipop

अनिल अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी में है सनी देओल की हिस्सेदारी, खुद किया था इसका खुलासा

Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 20 Sep 2023, 3:42 pm
बॉलीवुड के तारा सिंह उर्फ सनी देओल ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उससे ज्यादा उनकी मूवीज फ्लॉप हुई हैं। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हर वक्त वह हंसते-मुस्कुराते हुए ही नजर आए हैं। हालांकि गुस्से पर उनका काबू नहीं रहता है। इस बात का खुलासा कई बार वो कर भी चुके हैं। फिल्म 'डर' के सेट पर तो उन्होंने अपनी जींस ही फाड़ दी थी। खैर आज हम उनके बारे में ये सब बातें नहीं करने वाले। बल्कि उनके साइड बिजनेस की जानकारी देने जा रहे हैं।

दरअसल, सनी देओल ने साल 2019 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इस दौरान उन्होंने सदन में बैठने का मौका भी पाया था। पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने उस क्षेत्र में काफी कुछ अच्छा किया। लेकिन अब वो 2024 में दोबारा इलेक्शन में खड़े नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि वो बिना इस जिम्मेदारी के भी लोगों के लिए काम करेंगे और कर भी रहे हैं। उन्हें नेता बनने की जरूरत नहीं है। वह फिल्मों में ही अपना हाथ आजमाएंगे क्योंकि वह इस फील्ड में अब नहीं जाना चाहते हैं।

अनिल अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी में है सनी देओल की हिस्सेदारी, खुद किया था इसका खुलासा

मुकेश अंबानी की कंपनी में शेयर

सनी देओल ने एक्टिंग और राजनीति के अलावा एक और साइड बिजनेस किया है। वह बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की कंपनी में काफी कुछ इन्वेस्ट किया हुआ है और उसके कुछ पर्सेंट शेयर भी अपने नाम किए हुए हैं। सनी देओल ने 2019 में चुनाव के एफिडेविट में जो जानकारी दी है। उसके मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीड में उनके 160 शेयर हैं। इनकी कीमत 2 लाख 12 हजार 040 रुपये है।

अनिल अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी में है सनी देओल की हिस्सेदारी, खुद किया था इसका खुलासा

अनिल अंबानी की कंपनी में पैसा

वहीं, सनी देओल के पास अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल यानी R-Cap के सिर्फ 4 शेयर हैं। इसकी कीमत 741 रुपये है। और फिलहाल तो इसकी ट्रेडिंग भी बंद है। क्योंकि कंपनी बैंकरप्ट हो गई है। वहीं, एफिडेटिव में ये भी लिखा है कि एक्टर के पास रिलायंस इंफ्रा के 6 और रिलायंस पावर के 20 शेयर हैं। सनी देओल ने एफिडेटिव में ये भी बताया था कि उनकी नेटवर्थ 87 करोड़ रुपये थी।