
विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनीं 'द केरल स्टोरी' हॉट टॉपिक बनी हुई है। इस फिल्म में लीड रोल में अदा शर्मा हैं, जिनके काम की खूब प्रशंसा हो रही है। 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचाया हुआ है। चलिए बिना देरी किए आपको 'द केरल स्टोरी' के बारे में खास बातें बताते हैं आखिर क्यों ये हैडलाइन्स में छाई हुई है।
'द केरल स्टोरी' को डायरेक्ट किया है सुदीप्तो सेन ने। इस फिल्म में लीड कास्ट में अदा शर्मा के अलावा सोनिया बलानी, सिद्धी और योगिता बिहानी भी हैं। अदा शर्मा, फातिमा बा के रोल में तो योगिता निमाह के तो सोनिया आसिफा के किरदार में नजर आती हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 मई 2023 को रिलीज हुई है।
'द केरल स्टोरी' की खास बातें

'द केरल स्टोरी' की कहानी

'द केरल स्टोरी' तीन लड़कियों के कंवर्जन की कहानी है। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे केरल में तीन लड़कियों का धर्मांतरण हुआ और उन्हें सीरिया भेजा जाता है। इसके साथ लड़कियों को खूब यातनाएं दी जाती है। मेकर्स का दावा है कि ये कहानी तमाम रिसर्च और फैक्ट्स पर आधारित है। इन तीन लड़कियों के तरह राज्य में कई और हजार लड़कियां हैं जिनकी यही कहानी है।
'द केरल स्टोरी' पर विवाद क्यों हुआ

'द केरल स्टोरी' पर बवाल भी खूब हुआ। रिलीज से पहले ही इस पर तमाम सवाल दागे गए। कांग्रेस से लेकर वाम दलों ने इसे भाजपा का एजेंडा वाली फिल्म बताया। वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि फिल्म में फैक्ट्स के साथ भी हेरफेर हुई है। ये मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। हालांकि कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।