
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की जवान दहाड़ रही है। अच्छे अच्छों को एटली की फिल्म पटखनी दे रही है। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जो शाहरुख खान ही अपनी ही फिल्म का तोड़ने में कामयाब हो पाए हैं। जी हां, शाहरुख खान की पठान ने सबसे तेजी से 100 करोड़ का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उनकी जवान ने धवस्त कर दिया है। आइए आपको बॉलीवुड की सबसे तेजी से 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट से रूबरू करवाते हैं।
पठान और केजीएफ 2

दूसरे नंबर पर भी शाहरुख खान ही हैं, उनकी पठान के नाम ही ये रिकॉर्ड दर्ज था। जनवरी 2023 में रिलीज हुई यशराज फिल्म्स के अंतर्गत बनी पठान ने दो दिन के अंदर 123 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं तीसरे नंबर पर कन्नड़ स्टार यश हैं जिनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने दो दिन के अंदर 100 करोड़ कमाए थे।
सनी देओल की गदर 2 है चौथे नंबर पर

सनी देओल की गदर 2 भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिसने 135 करोड़ का कारोबार तीन दिन के अंदर किया था। 5वें नंबर पर एसएस राजामौली की बाहुबली 2 है जिसने 3 दिन के भीतर 128 करोड़ का कारोबार किया था।
देखिए टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
1. जवान - 129 करोड़ (2 दिन)2. पठान- 123 करोड़ (2 दिन)
3. केजीएफ 2- 100 करोड़ (2 दिन)
4. गदर 2- 135 करोड़ (तीन दिन)
5. बाहुबली 2- 128 करोड़ (तीन दिन)
6. संजू- 120 करोड़ (तीन दिन)
7. टाइगर जिंदा है- 114 करोड़ (तीन दिन)
8. आदिपुरुष- 112 करोड़ (तीन दिन)
9. ब्रह्मास्त्र - 111 करोड़ (तीन दिन)
10. दंगल 107 करोड़ (तीन दिन)
11. रेस 3- 106 करोड़ (तीन दिन)
12. सुल्तान - 105 करोड़ (तीन दिन)
13. हैप्पी न्यू ईयर - 104 (तीन दिन)
14. बजरंगी भाईजान 102 करोड़ (तीन दिन)
15. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 101 करोड़ (तीन दिन)