Filmipop

Vijay Deverakonda Unseen Photos: कभी ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, पुरानी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

Edited by संगीता तोमर | Hindi Filmipop | Updated: 9 May 2023, 2:52 pm
कभी ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, पुरानी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
कभी ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, पुरानी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
साउथ फिल्मों के स्टार विजय देवरकोंडा का 9 मई को 34वां बर्थडे है। विजय देवरकोंडा की गिनती साउथ के बड़े स्टार्स में ही नहीं बल्कि फिट स्टार्स में भी होती है। आज विजय देवरकोंडा अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन उनकी पहले की तस्वीरें देखेंगे तो गच्चा खा जाएंगे। विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर हम आपको उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन आपको वाकई हैरान कर देगा।

Vijay Deverakonda ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। उनके पिता गोवर्धन राव टीवी सीरियलों के डायरेक्टर थे। लेकिन उन्हें कुछ सफलता नहीं मिली तो करियर छोड़ दिया। पर विजय देवरकोंडा असफलता का चेहरा देखने के बाद भी डटे रहे। विजय देवरकोंडा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया। तब वह एक टीवी शो में नजर आए थे और उस वक्त काफी मोटे हुआ करते थे।

Vijay Deverakonda Unseen Photos: कभी ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, पुरानी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

विजय देवरकोंडा, फोटो: merepix.com


Vijay Deverakonda Unseen Photos: कभी ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, पुरानी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

विजय देवरकोंडा, फोटो: merepix.com

ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया

कॉलेज के दिनों तक भी विजय देवरकोंडा काफी हेल्दी रहे और उनका वजन भी बहुत ज्यादा था। लेकिन फिल्मों में ऑफिशियल एंट्री के बाद उन्होंने सबकुछ बदल डाला। विजय देवरकोंडा ने हीरो बनने के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म कर डाला। उनकी फिटनेस का हर कोई कायल है। विजय देवरकोंडा रोजाना जिम में खूब पसीना बहाते हैं और हेल्दी डायट फॉलो करते हैं।

Vijay Deverakonda Unseen Photos: कभी ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, पुरानी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

विजय देवरकोंडा (लेफ्ट), फोटो: merepix.com

पहला लीड रोल और सक्सेस

विजय देवरकोंडा ने 2011 में 'नुविला' नाम की तेलुगू फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। शुरुआत में विजय देवरकोंडा ने कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग हीरो के तौर पर काम किया। लेकिन फिर लीड रोल करने लगे। विजय देवरकोंडा को पहला लीड रोल 2016 में मिला था। वह Pelli Choopulu नाम की फिल्म में नजर आए। लेकिन 2017 में आई 'अर्जुन रेड्डी' ने विजय देवरकोंडा को स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद से हिंदी बेल्ट में भी विजय देवरकोंडा की चर्चा होने लगी है। विजय की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को बॉलीवुड में 'कबीर सिंह' के नाम से बनाया गया। उसमें विजय देवरकोंडा वाला रोल शाहिद कपूर ने निभाया था।

Vijay Deverakonda Unseen Photos: कभी ऐसे दिखते थे विजय देवरकोंडा, पुरानी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

विजय देवरकोंडा, फोटो: merepix.com

'लाइगर' से बॉलीवुड डेब्यू

विजय देवरकोंडा ने 2022 में फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन विजय देवरकोंडा की काफी तारीफ हुई। अब जल्द ही वह फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगे। एक सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु भी होंगी।