![विनोद खन्ना ने दो शादियां की थीं](https://hindi.filmipop.com/thumb/msid-103139341,imgsize-81460,width-700,height-393,resizemode-75/103139341.jpg)
विनोद खन्ना को खूब मिला स्टारडम
साल 1971 से 1982 के दशक में विनोद खन्ना को खूब सक्सेस मिली। उन्होंने खूब नाम, पैसा, शोहरत और रुतबा कमाया। लेकिन साल 1982 में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और गुरु ओशो की शरण में चले गए। उन्होंने यूएसए में उनके आश्रम को ही अपना घर बना लिया. इससे पहले 1970 के दशक के दौरान उनकी मुलाकात ओशो से हुई थी और तभी से वो वीकेंड पर मेडिटेशन के लिए पुणे (आश्रम) जाने लगे थे।लौट आए वापस, ज्वॉइन की इंडस्ट्री
कहते हैं कि विनोद खन्ना ने सन्यास ले लिया था और स्वामी विनोद भारती बन गए थे। वो आश्रम में बतौर माली काम करने लगे थे। साल 1986 में ओशो का आश्रम बंद हो गया। इसके बाद विनोद वापस इंडस्ट्री लौट आए और इंडस्ट्री ज्वॉइन कर ली। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने ओशो को फॉलो करना छोड़ दिया है तो उन्होंने वो माला दिखाई, जो ओशो ने उन्हें दी थी और वो हमेशा अपने गले में पहनते थे। वो अपने आखिरी दिनों में भी ओशो के धर्मशाला वाले आश्रम जाते थे।विनोद खन्ना की दूसरी शादी
![Vinod Khanna: विनोद खन्ना की कितनी बीवियां और कितने बच्चे? परिवार को छोड़ बन गए थे सन्यासी!](https://static.langimg.com/thumb/msid-103139371,width-540,resizemode-4/vinod-khanna-103139371.jpg)
विनोद खन्ना की दूसरी बीवी
विनोद की दूसरी शादी की बात करें तो साल 1985 में उन्होंने गीतांजलि से तलाक ले लिया था। ओशो के आश्रम से वापस आने के बाद उन्होंने 1990 में बिजनेसमैन शरयू दफ्तरी की बेटी कविता से शादी की। दोनों के दो बच्चे हुए। साल 1987 से 2015 तक विनोद इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। साल 1997 में अपने बेटे अक्षय को लॉन्च किया। साल 2017 में विनोद की तबीयत बिगड़ने लगी। वो कैंसर से भी जूझ रहे थे। उन्होंने 27 अप्रैल को आखिरी सांस ली।