फिल्मों के शौकीन हैं तो कोई न कोई सितारा आपको भी पसंद होगा। हो सकता है कि एक से ज्यादा सितारे पसंद हों। आप उन्हें इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक खूब फॉलो कर रहे होंगे। वैसे तो अब फिल्म स्टार्स की अधिकतर बातें उनके फैंस को पता रहती हैं, लेकिन फिर भी कुछ बातें ऐसी हैं जो बहुत कम लोग ही जानते हैं। नीचे हम आपके फेरवेट सेलेब्स से जुड़ी कुछ ऐसी मजेदार बातें तो शायद ही आपको पता होंगी।
ऋतिक को इस नाम से बुलाती थीं सुजैन
ऋति रोशन और सुजैन खान की प्रेम कहानी से लेकर उनके तलाक तक की हर बात आपको पता होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक ने सुजैन को पहली बार एक ट्रैफिक सिग्नल पर देखा था और उसके बाद अपनी बहन की इंगेजमेंट पार्टी में। इसी पार्टी में ऋतिक ने दोस्त उदय चोपड़ा से कहा था कि तुम उस लड़की को देख रहे हो ना, मैं एक दिन इसी से शादी करूंगा। उन्होंने सुजैन को लव लेटर भी लिखा था। पता है, सुजैन रितिक को प्यार से 'भोलूनाथ' बुलाती थीं।
रजनीकांत का पहला प्यार
गायत्री श्रीकांत द्वारा लिखी गई किताब 'द नेम इज रजनीकांत' में जिक्र है कि रजनी सर को एक लड़की ने सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया था, कि उनका रंग धीमा है। इस दौरान वह बेंगलुरु में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। बाद में वो फिल्मों में आ गए। यहां उनके जीवन में दूसरी लड़की आई, जिसका नाम लता रजनीकांत है। उनकी मुलकात रजनी सर से तब हुई, जब उन्हें कॉलेज की मैगजीन के लिए एक हीरो का इंटरव्यू लेना था। लता ने 2012 में सन टीवी को बताया कि उन्होंने मुझे प्रपोज नहीं किया था, बल्कि उन्होंने मुझे बताया कि वो मुझसे शादी कर रहे हैं और चले गए।
अमिताभ और इंदिरा गांधी की लिखी वो चिट्ठी
अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इंट्रोडक्शन लेटर दिया था, जिसकी मदद से उन्हें अपनी शुरुआती फिल्म 'रेशमा और शेरा' में रोल मिला। आप जानते होंगे कि बिग बी को 'ऑल इंडिया रेडियो' ने नकार दिया था। उन्हें तब उनकी आवाज पसंद नहीं आई थी।
करीना गई थीं सैफ की शादी में
करीना कपूर और सैफ अली खान आज भले ही पति-पत्नी हों। लेकिन जब सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी, तब करीना महज 10 साल की थीं। वो उनकी शादी में पहुंची थीं और जब उन्होंने शादी के लिए दोनों को बधाई दी, तो जवाब में सैफ ने उन्हें कहा था 'थैंक्यू बेटा'!
16 साल की थीं डिम्पल कपाड़िया
जब 1973 में डिम्पल कपाड़िया की शादी रोमांटिक हीरो राजेश खन्ना से हुई, तो उनकी उम्र महज 16 साल थी। भारत में 18 वर्ष की उम्र में शादी करने का कानून साल 1978 में आया।
दिलीप कुमार ने ठुकराई थी ऑस्कर जीतने वाली फिल्म
अपने दौर के सबसे जानदार एक्टर्स में से एक दिलीप कुमार ने 7 अकेडमी अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म Lawrence of Arabia को करने से मना कर दिया था। बाद में उनका रोल मिस्र के एक्टर Omar Sharif को दे दिया गया।
SRK नहीं, ये बनते सिमरन के राज
ये बात जानने के बाद आपको जोर का झटका लग सकता है! दरअसल, बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज का किरदार निभाने के लिए सैफ अली खान और टॉम क्रूज को चुना गया था। बाद में जब दोनों ने इनकार कर दिया तो यह रोल शाहरुख खान को मिला।