Filmipop

'जो भी हो, अंडरगारमेंट्स दिखनी चाहिए'...जब डायरेक्टर की इस डिमांड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, सलमान ने की मदद

Edited by जैसमिन | Hindi Filmipop | Updated: 25 Jan 2023, 1:15 pm
'जो भी हो, चड्डियां दिखनी चाहिए'...जब डायरेक्टर की इस डिमांड पर भड़कीं प्रियंका, सलमान ने की मदद
'जो भी हो, चड्डियां दिखनी चाहिए'...जब डायरेक्टर की इस डिमांड पर भड़कीं प्रियंका, सलमान ने की मदद
प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की सफलता को देख जहां कुछ लोगों को जलन होती होगी तो वहीं बहुत से लोग उन्हें इंस्पिरेशन मानते हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड में अपनी धमक जमाने में प्रियंका ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। लेकिन प्रियंका आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कास्टिंग काउच का सामना किया और रिजेक्शन भी झेला। एक बार तो कुछ ऐसा हुआ था कि एक फिल्म के डायरेक्टर ने प्रियंका को कपड़े उतारने के लिए कह दिया था।
यह तब की बात है जब Priyanka Chopra ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्मों में कदम रखने की तैयारी की थी। करियर की शुरुआत में प्रियंका ने एक बड़ी फिल्म साइन की थी और उसी के सेट पर उनके साथ यह वाकया हुआ था। प्रियंका ने इसका खुलासा अपनी किताब Unfinished में किया था।

डायरेक्टर बोला- चड्डियां दिखनी चाहिए, लोग कैसे आएंगे?

प्रियंका ने अपनी किताब में लिखा है, 'डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मैं अपने स्टाइलिस्ट से बात कर लूं। तो मैंने उसे बुलाया और पूरी स्थिति उसे समझा दी। इसके बाद मैंने फोन डायरेक्टर को दे दिया। लेकिन तभी उस डायरेक्टर ने मेरे सामने खड़े होकर कहा कि जो भी हो, चड्डियां दिखनी चाहिए। नहीं तो लोग पिक्चर देखने क्यों आएंगे?' डायरेक्टर के मुंह से ऐसी बात सुनकर प्रियंका के होश उड़ गए थे। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनसे कभी कोई इस तरह की बात बोलेगा।


गुस्से में छोड़ी फिल्म, सलमान ने सुलझाया मुद्दा

तब प्रियंका ने बिना देर किए वह फिल्म छोड़ दी। डायरेक्टर की उस बात के कारण सेट पर माहौल एकदम गरम हो गया था। प्रियंका ने बताया कि तब सलमान ने स्थिति को संभालने में मदद की थी। उन्होंने बीच में दखल दिया और डायरेक्टर को भी फटकार लगाई थी। स्थिति तो संभल गई, लेकिन प्रियंका ने फिर उस फिल्म में काम नहीं किया। वह फिल्म कौन सी थी और डायरेक्टर का क्या नाम था, यह प्रियंका ने कभी रिवील नहीं किया।


जब डायरेक्टर ने प्रियंका से कहा-बूब जॉब करवाओ

प्रियंका के साथ ऐसी ही एक और घटना तब घटी थी, जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर लौटीं एक्ट्रेस से एक डायरेक्टर ने कहा था कि वह अपनी बॉडी में कुछ बदलाव करवा लें। वह बूब जॉब करवाएं। प्रियंका ने इस बारे में अपनी किताब में बताया कि डायरेक्टर ने कुछ देर तक बात करने के बाद उनसे कहा कि वह उनके लिए गोल घूमकर दिखाएं। प्रियंका ने वैसा ही किया। लेकिन वह डायरेक्टर प्रियंका को काफी देर तक घूरता रहा और फिर कहा कि वह बूब जॉब करवा लें और अपने बट्स पर भी कुछ करवाएं ताकि वो हैवी लगें।'

प्रियंका चोपड़ा को इस तरह की कई घटनाओं से दो-चार होना पड़ा। लेकिन एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी। प्रियंका ने अपने दम पर ग्लोबल पहचान बनाई। उनकी पॉपुलैरिटी और पहचान उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है, जिन्होंने इस तरह की ओछी हरकतें कीं।