Filmipop

Akshay Kumar Affairs: पूजा बत्रा से आशिकी तो रेखा से इश्क, इन 6 एक्ट्रेसेस संग अक्षय कुमार ने उड़ाए थे 'गुलछर्रे'

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 9 May 2023, 2:32 pm
अक्षय कुमार की 'अफेयर्स'
अक्षय कुमार की 'अफेयर्स'
अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक इवेंट में गुफ्तगू करता देख लोगों का माथा ठनक गया। ठनके भी क्यों ना! एक वक्त था, जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन शादी से पहले रिश्ते में कड़वाहट आ गई और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। अक्षय की लाइफ में सिर्फ रवीना ही नहीं आई थीं, उनके लव अफेयर्स की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें रेखा से लेकर आयशा जुल्का और प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। चलिए फिर आपको आज अक्षय के अफेयर्स का किस्सा सुनाते हैं।

अक्षय कुमार और पूजा बत्रा

एक्स मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा भले ही लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन एक समय वो Akshay Kumar से अपनी नजदीकियों के लिए जानी जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय के फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले पूजा और अक्षय ने एक-दूसरे को डेट किया था। पूजा उस समय फेमस थीं और इसी वजह से अक्षय को बी-टाउन में होने वाली पार्टियों में एंट्री मिल गई थी। हालांकि, कुछ समय तक पूजा को डेट करने के बाद अक्षय बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए आगे बढ़ गए।

Akshay Kumar Affairs: पूजा बत्रा से आशिकी तो रेखा से इश्क, इन 6 एक्ट्रेसेस संग अक्षय कुमार ने उड़ाए थे 'गुलछर्रे'

अक्षय और पूजा


अक्षय कुमार और आयशा जुल्का

अक्षय कुमार के कथित लव अफेयर्स की लिस्ट में अगला नाम एक्ट्रेस आयशा जुल्का का है। दोनों सितारों ने हिट मूवी 'खिलाड़ी' से सफलता का स्वाद चखा था। इस सक्सेसफुल मूवी ने एक कथित नए रिश्ते को भी जन्म दिया था और वो था अक्षय कुमार और आयशा जुल्का का रिश्ता। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री जल्द ही चर्चा का विषय बन गई और गॉसिप करने वालों ने अक्षय के नए प्यार के बारे में चर्चा शुरू कर दी।

अक्षय कुमार और रवीना

अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक इवेंट में गुफ्तगू करता देख लोगों का माथा ठनक गया। एक वक्त था, जब दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। कहते हैं कि इनकी सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन शादी होने से पहले ही ये रिश्ता टूट गया। अक्षय और रवीना दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। शादी हुई, बच्चे हुए। खैर। हम आपको यहां ये बताने जा रहे हैं कि अक्षय का नाम सिर्फ रवीना से ही नहीं जुड़ा था, बल्कि उनके प्यार के कई किस्से सुनने को मिले। कई एक्ट्रेसेस संग उनका नाम जुड़ा। इनमें रेखा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक के नाम शामिल हैं।

Akshay Kumar Affairs: पूजा बत्रा से आशिकी तो रेखा से इश्क, इन 6 एक्ट्रेसेस संग अक्षय कुमार ने उड़ाए थे 'गुलछर्रे'

रवीना और अक्षय


अक्षय कुमार और रेखा

ये बॉलीवुड के सबसे चौंकाने वाले और फेमस कथित लव अफेयर्स में से एक था। 'खिलाड़ी' सीरीज की फिल्मों में से एक 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिश्ते के बारे में रवीना को पता चला। उन्होंने रेखा से साफ-साफ कह दिया था कि वो अक्षय से दूर रहें। क्योंकि रेखा सेट पर अक्षय के लिए स्पेशली अपने हाथ से खाना बनाकर लाती थीं। और बहुत ज्यादा ध्यान रखती थीं।

अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी। करीब एक साल तक दोनों के ऑफस्क्रीन रोमांस की भी खूब चर्चा हुई थी। शिल्पा ने खुद खिलाड़ी कुमार से रिश्ता तोड़ लिया था और अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसकी वजह ट्विंकल खन्ना थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा को इस बात का पता चला कि अक्षय उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना के साथ टाइम बिता रहे थे। ब्रेकअप की खबरों के बाद शिल्पा और अक्षय कई साल तक एक-दूसरे के सामने आने से भी बचते थे। अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है, उस नफरत को भुलाकर दोनों अब लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

अक्षय कुमार शादीशुदा थे, लेकिन ऐसा बताया जाता है कि ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद भी उनका प्रियंका चोपड़ा से अफेयर था। 'मुझसे शादी करोगी', 'अंदाज', 'ऐतराज' और 'वक्त' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद उनकी ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री हर किसी को दिखाई दे रही थी। हालांकि, दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। कहते हैं कि ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका संग काम नहीं करने की सख्त हिदायत दे दी थी। वे एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं और इवेंट्स भी में एक-दूसरे को नजरअंदाज करते हैं।