Filmipop

जब सलमान खान संग काम नहीं करना चाहती थीं जूही चावला, डायरेक्टर से कर दी थी आमिर खान को लेने की डिमांड

Edited by उमा मिश्रा | Hindi Filmipop | Updated: 13 Nov 2023, 4:19 pm
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये मूवी पर्दे पर धमाल मचा रही है। एक्टर के पुरुष फैन्स के साथ-साथ महिला फैन्स भी ज्यादा हैं। इंडस्ट्री में भी कई एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करने के लिए लिए बेताब भी रहती हैं। मगर एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो कभी भाईजान संग स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहतीं और न ही आज तक काम किया है। वो कौन हैं, आइए बताते हैं।
दरअसल, सलमान खान ने अधिकतर एक्ट्रेससे के साथ पर्दे पर रोमांस किया है। हालांकि कभी किसी को किस नहीं किया। कोई इंटीमेट सीन्स नहीं दिया। बावजूद इसके उनके साथ जूही चावला ने काम नहीं किया। इन्होंने एक फिल्म की थी, जिसमें सलमान खान उनके अपोजिट कास्ट हुए थे। लेकिन जब एक्ट्रेस को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मना कर दिया। कहा कि वो आमिर खान के साथ काम करेंगी लेकिन सलमान के साथ नहीं।

सलमान खान हुए थे कास्ट

साल 1988 में फिल्म 'कुर्बान' आई थी। इसे दीपक बाहरी ने डायरेक्ट किया था। इसमें उन्होंने जूही चावला को कास्ट करने की इच्छा जताई। मिलने भी पहुंचे। वहां उन्होंने एक्ट्रेस को कहानी भी सुनाई। तब एक्ट्रेस ने बोला कि वो इस बारे में पहले सोचेंगी और तब जवाब देंगी। और ऐसा करते-करते एक साल बीत गए। एक्ट्रेस ने जवाब ही नहीं दिया। तब तक उन्होंने मेल एक्टर की जगह सलमान खान को साइन कर लिया।

जूही के हाथ से गई फिल्म

इसके बाद दीपक ने जूही से पूछा कि वो मूवी करेंगी भी या नहीं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो करेंगी लेकिन नए हीरे के साथ। सलमान के साथ वो नहीं करेंगी। अगर वो नया हीरो कास्ट कर सकते हैं तो आमिर को ले लें। उनके साथ वो काम कर चुकी हैं। इस मूवी के बेबी केंट प्रोड्यूसर थे। वह सलमान के अच्छे दोस्त थे। हालांकि अभी भी हैं। इनके कारण ही सलमान को ये मूवी मिली थी। दीपक भी जानते थे कि दूसरे हीरो को लेना उनके लिए मुश्किल होगा। तब उन्होंने जूही को ही मूवी से मना कर दिया और आयशा जुल्का को कास्ट कर लिया।