जब करीना कपूर ने बाथरूम से निकाल फेंका सलमान खान का पोस्टर, बड़ी बहन करिश्मा ने ही बताई थी ये बात
Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 16 Nov 2023, 7:28 pm
जब करीना कपूर ने बाथरूम से सलमान खान का पोस्टर निकाल फेंका था, करिश्मा ने जाकर भाईजान को बताई थी सच्चाई
सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी को फैंस ने काफी पंसद किया है। वो बेशक बजरंगी भाईजान में हो या फिर बॉडीगार्ड में। जब जब दोनों ने साथ में काम किया है तो वो फिल्म हिट नहीं बल्कि सुपरहिट रही है। एक बार करीना कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के स्टेज पर पहुंची थीं। तब सलमान खान ने करीना कपूर से जुड़ा एक फनी किस्सा सुनाया था।
सलमान खान ने न सिर्फ करीना कपूर के साथ बल्कि उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ भी कई हिट फिल्में दी है। अंदाज अपना अपना, जुड़वा, जीत से लेकर दुल्हन हम ले जाएंगे। ठीक ऐसे ही सलमान खान ने करिश्मा संग निश्चय में भी काम किया था।
सलमान खान ने सुनाया था करीना का वो किस्सा
सलमान खान ने इसी फिल्म के दौरान करीना कपूर का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तब करिश्मा कपूर उनकी लीड हीरोइन थीं और करीना कपूर काफी छोटी थीं। वह स्कूल में पढ़ा करती थीं।
सलमान खान ने खुलासा किया था कि करीना कपूर ने उनके पोस्टर को राहुल रॉय के पोस्टर से बदल दिया। इस किस्से को सुन उनके बगल में खड़ी करीना कपूर हंसने लगी। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही ईमानदार रही हैं। ये कहकर वह अपनी हंसी रोक न पाईं।