Filmipop

जब अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में आ गई थी आफत! मॉडल ने किया था चौंकाने वाला दावा, की थी सुसाइड करने की कोशिश!

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 2 Jun 2023, 12:40 pm
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में मचा था बवाल
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में मचा था बवाल
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के स्टार कपल हैं। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। इनकी शादी को अब 16 साल बीत चुके हैं, लेकिन वो किस्सा आज भी लोगों के जहन में ताजा है, जब इनकी शादी के वक्त जाहन्वी कपूर नाम की एक मॉडल ने जमकर तमाशा बनाया था। उसने तो ये तक दावा किया था कि अभिषेक उनसे शादी कर चुके हैं। अपने प्यार को साबित करने के लिए जाहन्वी ने कलाई काटकर सुसाइड करने की कोशिश भी की थी!
शादी के दिन ऐश्वर्या राय खूबसूरत सुनहरी कांजीवरम साड़ी में बिल्कुल अलग और खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने कुछ पारंपरिक जूलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। अभिषेक भी सफेद शेरवानी में थे। कहा जाता है कि उनकी पूरी शेरवानी में रियल-गोल्ड से कारीगरी की गई थी। उनकी शादी की फोटोज आज भी सामने आती है तो फैंस एकटक निहारते रह जाते हैं।

मॉडल ने शादी वाले दिन जमकर किया हंगामा

जब अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में आ गई थी आफत! मॉडल ने किया था चौंकाने वाला दावा, की थी सुसाइड करने की कोशिश!

अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2007 में शादी की थी


ये 20 अप्रैल का दिन था, जब अभिषेक बच्चन ने अपने बंगले 'प्रतीक्षा' में प्राइवेट सेरेमनी में ऐश्वर्या को अपना हमसफर बनाया था। शादी को लेकर जोरशोर तैयारियां चल रही थीं। तभी बच्चन के घर के बाहर एक विवाद खड़ा हो गया। जाहन्वी कपूर नाम की एक मॉडल ने हलचल पैदा कर दी थी। उसने दावा किया था कि अभिषेक पहले से ही उससे शादी कर चुके हैं। चौंकाने वाले आरोपों के कारण कुछ ही समय में हर न्यूज चैनल पर इसकी चर्चा होने लगी। जाहन्वी ने जुहू पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने की भी कोशिश की थी, लेकिन सबूतों के अभाव के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

कलाई काटकर सुसाइड करने की कोशिश

जब अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में आ गई थी आफत! मॉडल ने किया था चौंकाने वाला दावा, की थी सुसाइड करने की कोशिश!

मॉडल ने अभिषेक पर लगाए थे आरोप


ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि ये मॉडल का पब्लिसिटी स्टंट था, जिसने 'दस' मूवी में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया था। मॉडल ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। जैसे ही उसे पता चला कि अभिषेक ने आरोपों का खंडन कर दिया है, उसका पारा हाई हो गया। उसने अपने प्यार को साबित करने के लिए कलाई काटकर सुसाइड करने की कोशिश की।

ना 'प्रतीक्षा' के बाहर दिखी, ना मीडिया को दिया बयान

जैसे ही जाहन्वी ने अपनी कलाई काटी, उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। मॉडल ऐश्वर्या राय पर अपने कथित पति अभिषेक को उनसे दूर करने का आरोप लगाती रही। हालांकि, जुहू पुलिस स्टेशन ने मॉडल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309 के तहत आत्महत्या का प्रयास करने का चार्ज लगाया। उसने 10 हजार रुपये का भुगतान किया और रिहा हो गई। हालांकि, अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के बाद जाहन्वी को कभी उनके घर के बाहर स्पॉट नहीं किया गया और ना ही उन्होंने मीडिया में कोई बयान दिया।