Filmipop

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के अफेयर की उड़ी थी खूब अफवाहें, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 24 May 2023, 6:28 pm
जब आईटी ने मारा छापा तो खोला था शाहिद कपूर ने दरवाजा, प्रियंका चोपड़ा की वो विवादित कहानी
जब आईटी ने मारा छापा तो खोला था शाहिद कपूर ने दरवाजा, प्रियंका चोपड़ा की वो विवादित कहानी
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कामयाबी से पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है। क्वांटिको से लेकर सिटाडेल जैसे प्रोजेक्ट में उनका धुआंधार काम हर किसी को पसंद आया है। प्रियंका चोपड़ा अपने करियर के साथ साथ अपनी लवलाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उनका नाम जहां शाहरुख खान से जुड़ा था तो वहीं शाहिद कपूर के साथ भी उनका भयंकर वाला अफेयर रहा था। इतना ही नहीं साल 2011 में जब उनके घर आईटी की रेड पड़ी थी तो शाहिद कपूर उस समय उनके घर ही थे। जी हां, चलिए बताते हैं आज आपको वो किस्सा।
प्रियंका चोपड़ा का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ रहा। मगर जब उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'कमीने' फिल्म में काम किया तो बहुत ही तगड़े रियूमर्स थे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि कभी भी प्रियंका और शाहिद ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया। मगर तहलका तब मचा जब प्रियंका चोपड़ा के घर इनकम टैक्स वालों का छापा पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा ने बताई थी सच्चाई


बात है साल 2011 की। प्रियंका चोपड़ा हर न्यूज चैनल पर छाई हुई थीं। उनके घर आईटी का छापा पड़ा था। गॉसिप्स ये भी उड़ने लगे कि जब प्रियंका के घरअफसर लोगों ने रेड मारी थी तो घर का दरवाजा किसी और ने नहीं बल्कि शाहिद कपूर ने ही खोला था।

प्रियंका ने बताया आखिर क्या हुआ था उस दिन


रजत शर्मा को दिए इटंरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया था। प्रियंका ने कहा था, 'हां शाहिद कपूर उस समय मेरे अपार्टमेंट में थे, जब इनकम टैक्स वालों की रेड मेरे घर पड़ी थी। वह मेरे घर से सिर्फ 3 मिनट की दूरी पर ही रहा करते थे। तो ये बहुत ही साधारण था कि जब ये सब हुआ। मेरी मां भी आना चाह रही थीं लेकिन कामकाज के चलते वह पहुंच नहीं पाई। तो मैंने उन्हें कॉल किया और जैसे शाहिद कपूर थे वैसे ही शॉर्ट्स में मेरे घर आ पहुंचे।'

ट्रोलिंग और अफवाहों पर फूटा था गुस्सा


उस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग और अफवाहों पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि लोग मेरे बारे में कहने लगे कि शाहिद मेरे घर पर थे और वह तौलिए में थे। लेकिन ये सब कुछ नहीं था। लोगों ने छोटी सी बात का बतगंढ़ बना दिया जैसा कि लोगों की आदत होती है।

प्रियंका ने कहा कि ये हानिकारक होता है


प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को हिदायत भी दी थी कि ऐसे संवेदनशील मामलों में नरमाई बरतनी चाहिए। ऐसी बातें किसी की जिदंगी के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। ये मेरे लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता था। मगर कुछ तो लोग हैं लोगों का काम है कहना।