Filmipop

जब काजोल और सैफ अली खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं सरोज खान, कहा था- दोनों बुरे हैं

Edited by संगीता तोमर | Hindi Filmipop | Updated: 22 Nov 2023, 2:45 pm
जब काजोल और सैफ अली खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं सरोज खान, कहा था- दोनों बुरे हैं
जब काजोल और सैफ अली खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं सरोज खान, कहा था- दोनों बुरे हैं
सरोज खान की 22 नवंबर को 75वीं बर्थ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर रहीं सरोज खान ने अपने करियर में शाहरुख खान से लेकर काजोल और माधुरी दीक्षित समेत ढेरों सितारों को डांस सिखाया। उन्होंने हजारों गाने कोरियोग्राफ किए। सरोज खान एक टफ टास्क मास्टर थीं। उन्हें पसंद नहीं था कि शूट के दौरान डांस करते हुए कोई मसखरी या मजाक करे। एक बार तो सरोज खान काजोल और सैफ अली खान को शूट कर देना चाहती थीं। यह खुलासा काजोल ने एक बार एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया था।
यह 1994 में आई फिल्म 'ये दिल्लगी' के शूट की बात है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे। फिल्म में रीमा लागू ने अक्षय और सैफ अली खान की मां को रोल प्ले किया था। काजोल ने बताया कि इस फिल्म के गाने 'होठों पे बस' के शूट के दौरान सरोज खान नाराज हो गई थीं।
जब काजोल और सैफ अली खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं सरोज खान, कहा था- दोनों बुरे हैं

फोटो: Instagram


सेंशुअस गाना, छूट रही थी काजोल-सैफ की हंसी

दरअसल यह एक सेंशुअस गाना था, जिसे शरमाते हुए और सेक्सी अंदाज में शूट किया जाना था। काजोल और सैफ को भी वैसे ही सेंशुअस अंदाज दिखाना था। लेकिन शूट करते वक्त दोनों की हंसी छूट जा रही थी। काजोल ने बताया था कि उस वक्त सरोज खान का मन ऐसा हो रहा था कि वह उन्हें शूट ही कर दें। वह काजोल और सैफ को थप्पड़ मार देना चाहती थीं। काजोल के मुताबिक, तब सरोज खान ने उन्हें और सैफ को डांटते हुए कहा था कि वो दोनों बहुत बुरे हैं।

जब काजोल और सैफ अली खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं सरोज खान, कहा था- दोनों बुरे हैं

शर्म और सेक्सी से रिलेट नहीं कर पातीं काजोल

वहीं इसी गाने के शूट के बारे में काजोल ने 'रेडियो नशा' को बताया था कि वह 'सेक्सी' और 'शर्म' जैसे शब्दों से रिलेट नहीं कर पातीं। इसी वजह से 'होठों पे बस' के शूट का एक्सपीरियंस बहुत भयानक रहा था। काजोल ने कहा था कि अगर कोई उनसे पलकें झपकाने या शरमाने को बोलता है, तो वह समझ नहीं पातीं। कुछ ऐसा ही 'ये दिल्लगी' के वक्त हो रहा था, और उनकी हंसी छूट रही थी।

जब काजोल और सैफ अली खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं सरोज खान, कहा था- दोनों बुरे हैं

2020 में सरोज खान का निधन

सरोज खान का 17 जून 2020 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त परिवार के साथ इंडिया आई थीं और यहीं बस गई थीं।