
प्रियंका चोपड़ा ने दिया था जवाब
प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना के बारे में बात की थी। रजत शर्मा को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने शाहिद कपूर खोलने वाले दावे का सच बताया था। प्रियंका ने कहा था कि असल में शाहिद कपूर ने ही दरवाजा खोला था। उसने यह भी कहा कि उस समय शाहिद का उसके घर पर मौजूद होना काफी स्पष्ट था क्योंकि वह उनके घर से केवल 3 मिनट की दूरी पर रहते थे बल्कि उस दौरान उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक थे। 
इसलिए आए थे शाहिद कपूर
प्रियंका ने कहा था, 'हां, शाहिद मेरे अपार्टमेंट में था, जब वो रेड पड़ी थी। वह मेरे घर से सिर्फ तीन मिनट की दूरी पर रहते थे और जब यह सब हो रहा था तो मेरे लिए उसे फोन करना स्वाभाविक था। मेरी मां वहां नहीं आ सकीं। इसलिए मैंने उसे फोन किया और वह वैसे ही मेरे अपार्टमेंट में शॉर्ट्स पहनकर चला आया था।'