Filmipop

कौन हैं Brown Munde फेम AP Dhillon? कैसे हो गए फेमस और कितने पढ़े-लिखे हैं, यहां जानिए सब

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 17 Aug 2023, 5:22 pm
कौन हैं Brown Munde फेम AP Dhillon? कैसे हो गए फेमस और कितने पढ़े-लिखे हैं
कौन हैं Brown Munde फेम AP Dhillon? कैसे हो गए फेमस और कितने पढ़े-लिखे हैं
आजकल एक नाम चारों ओर छा रखा है। वो है एपी ढिल्लों। तो बता दें एपी ढिल्लों मशहूर सिंगर हैं जो न सिर्फ इंडिया बल्कि कनाडा में भी छाए रहते हैं। आजकल वह इंडिया आए हुए हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री सीरीज आ रही है जिसमें वह अपनी जर्नी को बता रहे हैं। हाल में ही मुंबई में ही इस सीरीज की स्क्रीनिंग हुई तो सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह जैसे सितारे भी पहुंचे थे। चलिए बताते हैं कौन हैं एपी ढिल्लों।

एपी ढिल्लों का असली नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों हैं, जिनका जन्म 10 जनवरी 1993 में हुआ। वह इंडो-कनाडियन सिंगर, रैपर, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। आपने कई बार जिम से लेकर शादी ब्याह में ब्राउन मुंडे गाना सुना होगा, ये इन्हीं का है।


एपी ढिल्लों की पढ़ाई लिखाई और जन्म

कौन हैं Brown Munde फेम AP Dhillon? कैसे हो गए फेमस और कितने पढ़े-लिखे हैं, यहां जानिए सब

एपी ढिल्लों का जन्म अमृतसर में सिख फैमिली में हुआ। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। फिर उन्होंने कोलंबिया से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी हासिल किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद एपी ढिल्लों ने साल 2019 में करियर की शुरुआत की। महज थोड़े से समय में ही वह दुनियाभर में छा गए।

ऐसे हुए एपी ढिल्लों मशहूर

कौन हैं Brown Munde फेम AP Dhillon? कैसे हो गए फेमस और कितने पढ़े-लिखे हैं, यहां जानिए सब

साल 2019 में एपी ढिल्लों ने फेक और फरार नाम के सिंगल गाने रिलीज किए। इसके बाद साल 2020 में उनका डैडली गाना आया जो कि यूके एशियन चार्ट में भी शुमार हो गया। इसे 11 रैकिंग मिली थी। इसके अलावा ये गाना टॉप 5 यूके पंजाबी चार्ट में भी शामिल हुआ था।

एपी ढिल्लों का विवाद

कौन हैं Brown Munde फेम AP Dhillon? कैसे हो गए फेमस और कितने पढ़े-लिखे हैं, यहां जानिए सब

हाल में ही एपी ढिल्लों विवादों में भी आए थे। 16 अगस्त 2023 को उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने तिरंगे के कलर वाले शूज पहने थे। इसके बाद यूजर्स ने इसे तिरंगे का अपमान बताया था।

भारत में पहली बार एपी ढिल्लों का शो

भारत में एपी ढिल्लों का पहला लाइव कॉन्सर्ट नवंबर 2021 में हुआ था। उस कार्यक्रम का नाम एपी ढिल्लों द टेकओवर टूर था। उस समय उन्होंने देश के छह शहरों में परफॉर्म किया था। भारत से मिलने वाले प्यार पर उन्होंने कहा था कि वह काफी एक्साइटिड रहते हैं। उन्हें हमेशा से ही देश की जनता ने खूब प्यार दिया है ऐसे में वह लाइव शो का तोहफा फैंस को देना चाहते थे।