Filmipop

इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची आज बॉलीवुड की हैं तूफान, बिहारी मां की इस बेटी का पॉलिटिक्स से भी है गहरा नाता

Curated by अर्चना सिंह | Hindi Filmipop | Updated: 17 Mar 2023, 9:47 pm
कौन सी एक्ट्रेस हैं ये?
कौन सी एक्ट्रेस हैं ये?
इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची को पहचान पाना कोई ज्यादा मुश्किल नहीं। नैन-नक्श आज भी वही हैं जैसा अरसों पहले थे। इस तस्वीर में बच्ची के साथ उनके पिता नजर आ रहे हैं। ये दिल्ली में जन्मीं हैं लेकिन बॉलीवुड पर अपना जादू खूब चलाना जानती हैं। इन्होंने अपना करियर ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ शुरू किया था। अब भी नहीं पहचान पाए तो आगे बढ़िए, हम बताते हैं कि ये हैं कौन।
दरअस अब ये केवल फिल्म एक्ट्रेस नहीं रहीं बल्कि पॉलिटिकल बैकग्राउंड से भी जुड़ चुकी हैं। जी नहीं, नहीं कोई पार्टी जॉइन नहीं की है बल्कि उन्होंने किसी पार्टी के युवा नेता से शादी रचाई है। अब तो पोल खुल ही गई और आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां जिनकी कथा सुना रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि स्वरा भास्कर हैं। जी हां, ये स्वरा के बचपन की फोटो है और इस तस्वीर में वो अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ आईं नजर

स्वरा दक्षिण भारतीय आंध्र नौसेना अधिकारी पिता चित्रापु उदय भास्कर की लाडली हैं और ये तस्वीर उन्होंने फादर्स डे पर शेयर की थी। स्वरा भास्कर फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले दिल्ली में एन.के. शर्मा के 'एक्ट वन' थिएटर समूह का हिस्सा थीं और फिर एक्टिंग का सपना लिए वो साल 2008 में मुंबई जा पहुंचीं। करीब एक साल की मेहनत के बाद साल 2009 में आई फिल्म 'माधोलाल कीप वॉकिंग' में नजर आईं। हालांकि इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया लेकिन जब बात बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की आई तो फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद स्वरा संजय लीला भंसाली की गुजरिश (2010) में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ नजर आईं।


शादी की रिसेप्शन पर पहुंचे कई बड़े नेता

स्वरा 'वीरे दी वेडिंग', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'रांझणा' जैसी की शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2023 जनवरी में स्वरा ने समाजवाजी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मेरिज किया। मार्च में दोनों ने फिर धूमधाम से और पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाई। 16 मार्च को दिल्ली में स्वरा की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल जैसे नेता भी शामिल हुए। यह शादी इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रही।