Filmipop

पसंद था काला और गुलाबी रंग, फिर भी सफेद साड़ी क्यों पहनती थीं लता मंगेशकर, आशा भोसले ने बताई थी वजह

Edited by सोनम कनौजिया | Hindi Filmipop | Updated: 25 Oct 2023, 4:00 pm
लता मंगेशकर क्यों पहनती थीं सफेद साड़ी?
लता मंगेशकर क्यों पहनती थीं सफेद साड़ी?
लता मंगेशकर भले जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो अपनी सुरीली आवाज से सभी के दिलों में जिंदा रहेंगी। उनकी आवाज के साथ-साथ लोग उनकी पर्सनैलिटी के भी कायम थे। जितनी भी जानी-मानी हस्तियों ने उनके साथ काम किया है, उनका कहना है कि लता जी के चेहरे से नूर टपकता था। सफेद रंग की साड़ी में, कानों में, गले में हीरे झिलमिलाते हुए, देवी सी लगती थीं वो। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने जवानी से लेकर आखिरी सांस तक सफेद रंग की साड़ी ही क्यों पहनी थी?

लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने ये खुलासा एक रिएलिटी शो में किया था। उन्होंने बताया था कि लता जी को काला, गुलाबी रंग बहुत पसंद था। आशा जो साड़ियां पहनती थीं, वो भी लता जी को बहुत पसंद आती थीं। लेकिन वो सफेद रंग की साड़ी में ही नजर आईं।

इस वजह से पहनती थी सफेद रंग की साड़ी

पसंद था काला और गुलाबी रंग, फिर भी सफेद साड़ी क्यों पहनती थीं लता मंगेशकर, आशा भोसले ने बताई थी वजह

लता मंगेशकर


आशा भोसले ने बताया कि उनकी अपनी एक इमेज थी, जिसके लिए वो सफेद रंग की साड़ी ही पहनती थी। आशा कहती हैं, 'उन्होंने अपनी जो इमेज संभालकर रखी, वो बड़ी बात है। एक जवान लड़की आखिरी तक सफेद साड़ी में रही। उसने अपनी आवाज की तलवार से हर एक को काटा।'

पिता की मौत के बाद उठाई जिम्मेदारी

लता मंगेशकर को उनके पिता ने तबसे गाना सिखाना शुरू किया था, जब वो पांच साल की थीं। जब पिता की मौत हुई तो लता जी के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और ताउम्र निभाया। उन्हें स्वरकोकिला कहा गया।