Filmipop

अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप

Edited by वर्षा | Hindi Filmipop | Updated: 3 Dec 2022, 2:16 pm
अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप
अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप
आपको पता है नोरा फतेही इंडिया क्यों आई थीं? उनकी नेटवर्थ कितनी है? उनके दिल पर राज करने वाला दिलबर कौन है और ब्ला ब्ला... जी हां, ऐसे ढेरों सवाल है जो उनके चाहने वालों के दिल दिमाग में घूमते रहते हैं। नोरा फतेही के फैंस गूगल पर उनसे जुड़े कई सवाल खोजते हैं। कुछ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं तो कुछ उनसे जुड़े विवाद के बारे में। कनाडियन एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सिंगर नोरा फतेही आज के जमाने में इतनी पॉपुलर हैं कि उनका बोलबाला फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भी देखने को मिला। आइए तो आज इन मोहतरमा के बारे में खोजे जाने वाले सवालों के जवाब देते हैं।

1. आखिर नोरा फतेही अपना देश छोड़कर इंडिया क्यों आईं?
अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप

इस सवाल का जवाब आपको नोरा की जुबानी ही सुनाते हैं। एक बार बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में नोरा ने बताया था कि वह भारत अपने सपनों को पूरा करने आई थीं। उनका सपना था एक्टिंग, डांसिंग और एंटरटेमेंट इंडस्ट्री में कुछ करने का। बता दें नोरा फतेही का जन्म मोरक्कन फैमिली में हुआ। वह कनाडा में पली बढ़ीं। आज वह ये कहने से नहीं कतराती कि नोरा फतेही आज जो कुछ हैं भारत की वजह से हैं।
2. नोरा फतेही कितना पढ़ी लिखी हैं?
अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप

6 फरवरी 1992 में जन्मी नोरा को लेकर एक ये सवाल भी खूब पूछा जाता है। उनकी पढ़ाई लिखाई में भी कुछ फैंस दिलचस्पी रखते हैं। वैसे नोरा ने कभी खुलकर इन सवालों का जवाब नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने डांसिंग के पैशन के चलते पढ़ाई पूरी नहीं की।

3. नोरा फतेही का एक्स बॉयफ्रेंड
अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप

अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप


नोरा फतेही का नाम अब तक कई बड़े नाम के साथ जुड़ चुका है। टेलेंस लुईस से लेकर गुरु रंधावा संग उनके अफेयर की खबरें आई थीं। मगर उन्होंने कभी इन खबरों पर हामी नहीं भरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी को भी डेट कर चुकी हैं।दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में थे मगर फिर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक बार इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए नोरा ने बताया था कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था तो वह बुरी तरह टूट गई थीं। काफी समय उनका डिप्रेशन में गुजरा था।
4. नोरा फतेही की नेटवर्थ
अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप

जब इंटरव्यू में नोरा से इस सवाल का जवाब पूछा गया तो उन्होंने बड़ी चलाकी से इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुद नहीं पता कि मेरी नेटवर्थ कितनी है। मैं बहुत खर्चीली हूं। बहुत सारे पैसे ऐसे ही उड़ा देती हूं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा फतेही की नेटवर्थ 14 करोड़ से अधिक है। वह हर महीनों लाखों रुपये कमाती हैं।

5. सुकेश चंद्रशेखर से क्या है कनेक्शन
अपना देश छोड़ भारत क्यों आई थीं नोरा फतेही, किसे दे बैठीं दिल... ऐसे सवाल जिन्हें जानने के लिए बेताब रहते हैं आप

गूगल पर सालभर नोरा के बारे में सबसे ज्यादा एक ये सवाल भी सर्च किया गया। वह खुद भी सुकेश न्यूज मामले में काफी चर्चा में थीं। दरअसल तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही से भी ईडी ने पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय जैकलीन फर्नांडिस से लेकर नोरा समेत कई एक्ट्रेस से 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर चुका है। इन एक्ट्रेस पर महाठग से महंगे गिफ्ट्स लेने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं।