Filmipop

Hairstyles For Curly Hair: कर्ली बालों पर खूब जचते हैं ये हेयर स्टाइल, आप भी करें ट्राई

Authored by उस्मान खान | Hindi Filmipop | Updated: 20 Dec 2022, 10:06 am
Hairstyles For Curly Hair: कर्ली बालों पर खूब जचते हैं ये हेयर स्टाइल, आप भी करें ट्राई
Hairstyles For Curly Hair: कर्ली बालों पर खूब जचते हैं ये हेयर स्टाइल, आप भी करें ट्राई
शादी चाहे घर में हो या फिर किसी रिश्तेदार के यहां, सबसे जोर शोर से तैयारियां घर की लेडीज करती हैं। अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक, सब कुछ वे पहले ही डिसाइड कर लेती हैं। इसके अलावा इस तरह के मौकों पर भी अपने मेकअप के साथ भी वे किसी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। यह सब तो ठीक है, लेकिन बात जब हेयर स्टाइल की आती है तो महिलाएं बहुत ही कंफ्यूज हो जाती हैं कि कौन सा हेयर स्टाइल बनाया जाए जो उन्हें एकदम हटकर और परफेक्ट लुक दे।
इस तरह की परिस्थिति में सबसे ज्यादा दिक्कत उन महिलाओं को होती है जिनके बाल कर्ली होते हैं। कर्ली बालों वाली औरतों को अपने लिए हेयर स्टाइल डिसाइड करना काफी टफ होता है। उनके हेयर टेक्सचर के अनुसार हर तरह का हेयर स्टाइल उन पर सूट नहीं करता है।
अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं और आप को जल्द ही कोई वेडिंग फंक्शन अटेंड करनी हैं तो हम आपके लिए कुछ अच्छे हेयर स्टाइल के आइडियाज लेकर आए हैं जो आप पर काफी सूट करेंगे और आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।

एथनिक वियर के साथ लो बन
कर्ली बालों वाली लड़कियों पर लो बन काफी जचता है, क्योंकि ऐसे बालों में वॉल्यूम ज्यादा होती है। लो बन बनाने के लिए मिडिल पार्टिंग करें। बालों को कंघी करके सारे बाल पीछे ले जाएं और फिर एक लो बन बनाएं। आप चाहें तो अपने लुक को एनहांस करने के लिए स्ट्रैंड्स निकाल सकती हैं। यह आपको बहुत ही ब्यूटीफुल लुक दे सकता है।

फिशटेल ब्रेड
कर्ली बालों में फिशटेल ब्रेड बहुत ही अच्छा हेयर स्टाइल होता है। अगर आप वेडिंग फंक्शन के लिए हेयर स्टाइल सोच रही हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। वैसे आप चाहें तो कई तरह के ब्रेड बना सकती हैं, लेकिन खास मौकों के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। अगर आप बालों को अधिक वॉल्यूम देना चाहती हैं तो आप ब्रेड को हल्का से नीचे की ओर खींच सकती हैं। आप चाहें तो अपने ब्रेड को फूलों से डेकोरेट कर सकती हैं।

वेस्टर्न आउटफिट के साथ साइट पार्टिंग ओपन हेयर

पार्टी में वेस्टर्न आउटफिट के साथ साइट पार्टिंग ओपन हेयर आपको बहुत ही बोल्ड लुक देगा। इसके लिए आप बालों को कॉम्ब करें और साइड पार्टिंग करें। दूसरी तरफ आप अच्छे हेयर क्लिप्स लगा सकती हैं। फैंसी हेयर क्लिप्स लगाकर आपको और भी स्टाइलिश लुक मिलेगा।

पोनीटेल
कर्ली बालों में पोनीटेल ट्राई किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप थोड़ा हटकर लुक पाना चाहती हैं तो आप पफ के साथ पोनीटेल बना सकती हैं। वेडिंग फंक्शन के लिए यह हेयर स्टाइल एकदम परफेक्ट रहेगा। आप चाहें तो साइड ब्रेड बनाते हुए भी पोनीटेल बना सकती हैं। पार्टी के लिए यह हेयर स्टाइल बहुत ही बढ़िया विकल्प है। अपने लुक को सिंपल रखने के लिए घुंघराले बालों में हाई पोनीटेल भी बनाया जा सकता है।